लाइव न्यूज़ :

Bihar Liquor Ban: गरीब लोग थोड़ा सा भी शराब पीते हैं तो जेल भेज देते हो और हजारों-लाखों लीटर तस्करी करने वाले घूम रहा?, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बोले-समीक्षा हो

By एस पी सिन्हा | Updated: September 13, 2024 15:57 IST

Bihar Liquor Ban: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक यथार्थवादी व्यक्ति हैं। मामलों को गंभीरता से लें कि कितने गरीब प्रताड़ित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब साढ़े चार लाख गरीब लोग विभिन्न प्रकार के मामलों में जेल में बंद हैं।पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कुछ भी हो रहा है, बहुत अच्छा हो रहा है।देश के बाहर जाकर इन सब चीजों के बारे में बात करनी चाहिए।

 

 

 

 

 

पटनाः केंद्रीय मंत्री एवं हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के संयोजक जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए गंभीर चिंतन करने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून के बारे में हम हमेशा कहते रहे हैं कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हम सबने मिलकर शराबबंदी कानून बनाया है। हम इसे बुरा क्यों कहेंगे? लेकिन इसके कामकाज में अनियमितताएं हैं। गरीब लोग भी अगर थोड़ा सा भी शराब पीते हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाता है। हजारों-लाखों लीटर शराब की तस्करी करने वाले छूट रहा है।

जीतन राम मांझी ने कहा कि दूसरी बात, अगर हम सब रात में शराब पीते हैं तो पकड़े नहीं जाते। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने इस मामले में तीन बार समीक्षा की है, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं और मेरा कहना है कि चौथी बार भी समीक्षा करनी चाहिए। नीतीश कुमार एक यथार्थवादी व्यक्ति हैं। वह इन मामलों को गंभीरता से लें कि इसमें कितने गरीब प्रताड़ित हैं।

करीब साढ़े चार लाख गरीब लोग विभिन्न प्रकार के मामलों में जेल में बंद हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। इस पर संज्ञान लेना चाहिए। वहीं, इंडी अलायंस के घटक दलों की मंशा को लेकर मांझी ने सवाल खड़े किए। तेजस्वी यादव के नीतीश कुमार सुषुप्त अवस्था वाले तंज पर पूछे गए सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव सपना देख रहे हैं। कोई रात में सपना देखता है तो कोई दिन में सपना देख रहा है।

उन्हें सपना देखते रहने दीजिए। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की पेशकश पर उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी में थोड़ी भी समझ होती तो वो दो महीने पहले ही इस्तीफा दे देतीं। वो एक महिला हैं और उनके राज्य में महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं। वो इसलिए नखरे दिखा रही हैं क्योंकि कानून व्यवस्था राज्य का मामला है।

वो स्थिति को संभाल नहीं पाईं और दूसरे तरीके से ड्रामा कर रही हैं। वो खुद को बचाने के लिए सत्ता की लालच में हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं, राहुल गांधी को लेकर मांझी ने कहा कि वह देश विरोधी काम कर रहे हैं। वह "घर का भेदी लंका ढाए" का काम कर रहे हैं। हमारे देश में बहुत अच्छे काम हो रहे हैं। उन्हें वहां जाकर इस बारे में बात करनी चाहिए।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यहां जो कुछ भी हो रहा है, वह बहुत अच्छा हो रहा है। वर्ष 2027 में हम आर्थिक दृष्टिकोण से दुनिया के तीसरे सबसे शक्तिशाली देश बन रहे हैं। वर्ष 2047 में हम पहली शक्ति बनेंगे। पीएम मोदी एक विश्व स्तरीय नेता के रूप में उभर रहे हैं। वह यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए एक विश्व शांतिदूत के रूप में योगदान दे रहे हैं। उन्हें देश के बाहर जाकर इन सब चीजों के बारे में बात करनी चाहिए।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी