लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद पर भी भारी कोरोना की मार, चुनाव नहीं होने से 24 सीटें हो गईं रिक्त, आज समाप्त हुआ 19 विधान पार्षदों का कार्यकाल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2021 18:26 IST

पटनाः बिहार में कोरोना महामारी के कारण समय पर पंचायत चुनाव नहीं होने के कारण विधान परिषद की 19 सीटें कल यानी कि 17 जुलाई से खाली हो जाएंगी। ऐसे में 19 विधान पार्षदों का कार्यकाल आज खत्‍म हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में चुनाव नहीं होने के कारण विधान परिषद की 19 सीटें खाली हो गई हैं। जिसके बाद बिहार में विधान परिषद खाली सीटों की कुल संख्या 24 हो गई हैं। आज के बाद विधान परिषद में सदस्‍यों की संख्‍या 75 से घटकर 51 रह जाएगी।

पटनाःबिहार में कोरोना महामारी के कारण समय पर पंचायत चुनाव नहीं होने के कारण विधान परिषद की 19 सीटें कल यानी कि 17 जुलाई से खाली हो जाएंगी। ऐसे में 19 विधान पार्षदों का कार्यकाल आज खत्‍म हो गया। जिन विधान पार्षदों की सीट खाली हुई है, उनमें सबसे ज्यादा एनडीए के नेता शामिल हैं। सबसे ज्यादा भाजपा और जदयू के विधान पार्षदों का कार्यकाल खत्‍म हुआ है।

उल्लेखनीय है कि आज के बाद विधान परिषद में सदस्‍यों की संख्‍या 75 से घटकर 51 रह जाएगी। जि‍न सदस्‍यों का कार्यकाल समाप्‍त हुआ है वे स्‍थानीय निकाय से निर्वाचित होकर विधान परिषद पहुंचे थे। अब ये पद तब तक खाली रहेंगे, जब तक बिहार में त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव नहीं हो जाता।

स्‍थानीय निकाय से भाजपा के 12 प्रतिनिधि थे। विधान परिषद में भाजपा के कुल 26 विधान पार्षद हैं, जो घटकर अब 14 रह जाएंगे। वहीं जदयू के 29 विधान पार्षद हैं, उनमें से छह घटकर 23 रह जाएंगे। कांग्रेस के एक और राजद के भी एक विधान पार्षद की संख्‍या कम हो गई है।

बिहार विधानपरिषद में पहले से ही 6 सीटें खाली हैं। लिहाजा सदन में कुल खाली सीटों की संख्या बढकर 25 हो जाएगी। जिन विधान पार्षदों का कार्यकाल आज खत्‍म हुआ है, उनमें रजनीश कुमार, सच्चिदानंद राय, रीना यादव, राधाचरण साह, टुन्‍ना जी पांडेय, संतोष कुमार सिंह, मनोरमा देवी, राजन कुमार सिंह, बबलू गुप्‍ता, सलमान रागिब, सुबोध कुमार, दिनेश प्रसाद सिंह, हरिनारायण चौधरी, दिलीप जायसवाल, अशोक अग्रवाल, संजय प्रसाद शामिल हैं। इनके अलावा नूतन सिंह, सुमन कुमार, आदित्‍य नारायण पांडेय एवं राजेश राम का कार्यकाल भी आज ही समाप्त हो गया है।

यहां बता दें कि विधान पार्षद रहे मनोज यादव, दिलीप राय और रीतलाल पिछले साल विधायक बन गए हैं। अब वे निचले सदन के सदस्य हैं। जबकि हरिनारायण चौधरी और सुनिल कुमार का निधन हो गया है। साथ ही विधानसभा कोटे से निर्वाचित तनवीर अख्तर भी अब इस दुनिया में नहीं रहे। जिसके कारण फिलहाल बिहार विधान परिषद् में 6 सीटें खाली है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे