लाइव न्यूज़ :

Bihar Legislative Council Election 2023: जदयू के पास तीन सीट, राजद और सीपीआई के होंगे 1-1 प्रत्याशी, जानें कौन कहां से लड़ेगा विधान परिषद चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: March 10, 2023 17:29 IST

Bihar Legislative Council Election 2023: बिहार में महागठबंधन की ओर 3 सीटों पर जदयू के उम्मीदवार होंगे। एक सीट पर राजद उम्मीदवार होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में सीपीआई के उम्मीदवार होंगे।गया स्नातक से राजद के पुनीत कुमार सिंह को टिकट दिया गया है।केदार पांडे के बेटे अनंत पुष्कर सीपीआई से उम्मीदवार बनाया गया है।

पटनाः बिहार विधान परिषद 5 सीटों पर होने वाले चुनाव एवं उपचुनाव के लिए महागठबंधन की ओर से शुक्रवार को उम्मीदवारों की घोषणा की गई। महागठबंधन की ओर 3 सीटों पर जदयू के उम्मीदवार होंगे। जबकि एक सीट पर राजद के उम्मीदवार होंगे। वहीं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में सीपीआई के उम्मीदवार होंगे।

महागठबंधन की ओर से जारी एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेस में इन नामों की घोषणा की गई। महागठबंधन के तरफ से जदयू के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए बताया कि हमारे गठबंधन के शीर्ष नेताओं में सभी सीटों पर उम्मीदवार तय किया है। इसके तहत सारण स्नातक निर्वाचन सीट से जदयू उम्मीदवार वीरेंद्र नारायण यादव होंगे।

जबकि, गया स्नातक से राजद के पुनीत कुमार सिंह को टिकट दिया गया है। इसके आलावा गया शिक्षक से जदयू उम्मीदवार संजीव श्याम सिंह ओर कोसी से जदयू उम्मीदवार डॉ संजीव कुमार सिंह को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही साथ सारण शिक्षक निर्वाचन सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर केदार पांडे के बेटे अनंत पुष्कर सीपीआई से उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके पहले भाजपा ने चार सीटों के लिए उम्मीदवार की घोषणा की। बता दें कि बिहार में पांच विधान परिषद् सीटों के लिए 31 मार्च को मतदान होना है। हालांकि, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को छोड़कर सभी विधान पार्षदों का कार्यकाल मई 2023 में समाप्त हो जाएगा। सारण शिक्षक पद से जीतने वाले पार्षद का कार्यकाल 2026 तक रहेगा। इन पांच सीटों में से केवल गया स्नातक सीट पर ही भाजपा का अभी कब्जा है।  इसके अलावा अन्य सीट पर महागठबंधन के पास थे।

टॅग्स :बिहारसीपीआईएमआरजेडीजेडीयूनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील