लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन विपक्ष ने चलाया समानांतर सदन, तेजस्वी यादव बनाए गए सीएम, अवध बिहारी बने स्पीकर

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2022 21:06 IST

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में खूब हंगामा देखने को मिला। सत्र के आखिरी दिन विपक्ष ने एक और अलग अंदाज में प्रदर्शन किया और अलग से एक समानांतर सदन की बैठक चलाई.

Open in App

पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन विपक्षी सदस्यों ने अलग से एक समानांतर सदन की बैठक चलाई. इस दौरान जमकर हंसी मजाक भी होता रहा. सवाल जवाब भी हुए, सरकार के ऊपर आरोप भी लगाए गए और साथ ही साथ विधानसभा वाले लड्डू और गाजा की दावत दी हुई. 

तेजस्वी यादव ने अवध बिहारी चौधरी को सदन का अध्यक्ष बनाया और कार्यवाही शुरू हो गई. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही माले विधायक महबूब आलम ने सरकार बनाने का प्रस्ताव लाया.

दरअसल, बिहार विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान अग्निपथ योजना के विरोध में विपक्ष का भारी हंगामा देखने को मिला. विपक्ष का कहना है कि सदन में उनकी बात नहीं सुनी जा रही है. इससे नाराज होकर विपक्ष ने अलग से सदन बैठा लिया. तेजस्वी यादव ने अवध बिहारी चौधरी को सदन का विधानसभा अध्यक्ष बनाया और कार्यवाही शुरू हो गई. 

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही माले विधायक महबूब आलम ने सरकार बनाने का प्रस्ताव भी ला दिया और लगे हाथ तेज प्रताप यादव ने इसका समर्थन भी कर दिया. महागठबंधन की ओर से स्पीकर बनाए गए अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि एआईएमआईएम के चार सदस्य के जुडते ही राजद की संख्या 80 हो गई. कांग्रेस के 19 और वाम दल के 16 विधायक हैं. ऐसे में हमलोग की संख्या सबसे बडी हो गई. हम सदन में सबसे बडी पार्टी के रूप में राजद को घोषित करते हैं. 

वही विपक्ष के इस सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री की भूमिका में नजर आ रहे थे. इस दौरान सरकार का भी गठन किया गया. तेजस्वी यादव को सदन का नेता बनाया गया. विपक्ष के सदन में इस दौरान लड्डू, गाजा के साथ-साथ पकौडा भी चला. मौजूद नेताओं ने इसका जमकर लुफ्त उठाया.

टॅग्स :बिहार समाचारतेजस्वी यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं