लाइव न्यूज़ :

बिहार ने प्रदूषण के मामले में दिल्ली को छोड़ा पीछे, राज्य के नौ शहर तय मानकों से ज्यादा है प्रदूषित

By एस पी सिन्हा | Updated: November 21, 2022 18:17 IST

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार के कई शहरों की हालत दिल्ली से भी ज्यादा खराब है। बेतिया में 469, मोतिहारी में 410 एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीपीसीबी के अनुसार वायु प्रदूषण के मामले में बिहार के कई शहरों ने दिल्‍ली को भी पीछे छोड़ा बिहार के बेगूसराय में 379, बक्‍सर में 378, छपरा में 316 और दरभंगा में 354 एक्‍यूआइ दर्ज किया गयाइसके अलावा बेतिया में 469 और मोतिहारी में 410 एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स दर्ज किया गया है

पटना:बिहार के छोटे से छोटे शहरों में वायु प्रदूषण का आज हाल यह हो गया है कि इसके सामने दिल्‍ली कहीं भी नहीं टिक रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में वायु प्रदूषण का बड़ा हिस्‍सा बिहार के शहरों से ही है। एनसीडीसी ने सीपीसीबी से सोमवार को सुबह 10 बजे के करीब हासिल किए गए आंकड़ों को जारी किया है।

इसमें बिहार के बेगूसराय में 379, बक्‍सर में 378, छपरा में 316, दरभंगा में 354, कटिहार में 327, पटना में 322, पूर्णिया में 317, सहरसा में 327 और समस्‍तीपुर में 357 एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स दर्ज किया गया है। ये सभी शहर प्रदूषण के मामले में रेड जोन में चल रहे हैं।

सीपीसीबी की इस सूची में देश भर के कुल 167 शहरों का आंकड़ा शामिल किया गया है। इनमें कुल 13 शहर रेड जोन में हैं। इन 13 शहरों में से नौ शहर केवल बिहार के हैं। इनके अलावा रेड जोन वाले शहरों में देश की राजधानी दिल्‍ली के अलावा मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र का एक-एक शहर शामिल है। रेड जोन वाले शहरों में दिल्‍ली 316, जबलपुर 308, पुणे में 302, सिंगरौली 301 एक्‍यूआइ के साथ शामिल हैं।

बिहार के दो शहर तो रेड जोन से भी आगे निकल चुके हैं। बेतिया में 469, मोतिहारी में 410 एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स दर्ज किया गया है। 400 से अधिक एक्‍यूआइ वाले पूरे देश में केवल ये दोनों शहर ही हैं। इन शहरों की वायु गुणवत्ता सांस के मरीजों के लिए बेहद नुकसानदेह साबित हो सकती है। अंतरराष्‍ट्रीय मानकों के अनुसार बिहार के तमाम जिला मुख्‍यालयों में स्‍थ‍िति इससे अधिक गंभीर है।

सीपीसीबी के मुताबिक 201 से 300 एक्‍यूआइ को खराब, 301 से 400 तक बेहद खराब और 400 से अधिक को खतरनाक माना जाता है। बिहार के ज्‍यादातर शहरों का एक्‍यूआइ बेहद खराब या फिर खतरनाक श्रेणी में है। ऐसा वायु मंडल में बड़े धूलकणों की वजह से हो रहा है। निर्माण क्षेत्र में मानकों की अनदेखी, बालू और मिट्टी के उत्‍खनन और ढुलाई में मानकों की अनदेखी इसकी प्रमुख वजह है।

टॅग्स :बिहारवायु प्रदूषणपटनाभागलपुरसमस्तीपुरमोतिहारी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील