लाइव न्यूज़ :

बिहार: लालू यादव का नीतीश कुमार पर हमला, बोले- 2010 में सहयोगी को और 2015 में जीतने के बाद हमारे पीठ में छुरा घोंपा

By अनुराग आनंद | Updated: October 16, 2020 12:14 IST

लालू प्रसाद यादव के अलावा बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि वह अब राज्य चलाते-चलाते थक गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अब रोजगार व विकास की बात नहीं करना चाहते हैं।लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के पास राज्य चलाने का कोई नीति, नियम और नियत नहीं है।

नई दिल्ली:बिहार विधान सभा चुनाव 2020 के पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होना है। इससे पहले राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। पक्ष व विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। 

इस बीच पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि कुर्सी के लालच में नीतीश कुमार ने बिहार को गर्त में पहुंचा दिया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि  2010 के चुनाव में बहुमत प्राप्त करने के बाद सहयोगी दल के साथ विश्वासघात किया और 2015 में हमारे दम पर जीतने के बाद पीठ में छुरा घोंपा। नीतीश की कोई नीति, नियम और नियत नहीं। अब तो ये नेता भी नहीं रहा।

नीतीश कुमार थक गए हैं, अब राज्य चलाना उनके बस की नहीं है: तेजस्वी यादव

इसके अलावा, राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि कई जनसभाओं में उन्होंने(नी​तीश कुमार) कहा कि हमने कोशिश कर ली है नौकरियां नहीं दी जा सकती हैं। नीतीश कुमार हर मुद्दे से भागने का काम कर रहे हैं, साफ तौर पर उन्होंने हाथ खड़े कर दिए हैं। नीतीश कुमार जी ने खुद ही मान लिया है कि वो नौकरी नहीं दे सकते हैं।

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार थक गए हैं। वे बिहार को हैंडल नहीं कर सकते हैं।  वे विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर  बात नहीं करना चाहते हैं। 

तेजस्वी यादव समेत अब तक 340 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है-

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव सहित अबतक कुल 340 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। वहीं तीसरे चरण के लिए अभी तक 19 लोगों ने नामांकन भरा है। गौरतलब है कि राज्य में कुल 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण में 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण में 94 सीटों पर तीन नवंबर को और तीसरे चरण में 78 सीटों पर सात नवंबर को मतदान होना है।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी ने बड़े भाई तेजप्रताप यादव और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के विश्वासपात्र विधायक भोला राय के साथ वैशाली समाहरणालय स्थित अनुमंडल अधिकारी-सह निर्वाचन अधिकारी के कक्ष पहुंचकर में राघोपुर सीट के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया। लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले तेजस्वी को विपक्षी महागठबंधन ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारबिहार विधान सभा चुनाव 2020तेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप