लाइव न्यूज़ :

बिहार के कैमूर में दर्दनाक हादसा, दो ट्रकों में भिड़ंत से एक ट्रक में लगी आग, जिंदा जले ड्राइवर और खलासी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 11, 2022 18:03 IST

बिहार में कैमूर जिले के कुंदरा थाना क्षेत्र में पुसौली बाजार के पास ये घटना हुई है. पुलिस मृतकों की पहचान अभी नहीं कर सकी है. ट्रक में कोयला भरा हुआ था

Open in App

कैमूर: बिहार में कैमूर जिले के कुंदरा थाना क्षेत्र में पुसौली बाजार के समीप दो ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर होने से केबिन में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि ड्राइवर और खलासी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका और वे दोनों जिंदा जल गये और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. फिलहाल मृतक चालक और खलासी की पहचान नहीं हो पाई है. 

बताया जा रहा है कि कोयला लदे ट्रक में आग उसके बालू लदे ट्रक से टकरा जाने की वजह से लगी. इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई. सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पुलिस और दमकल टीम पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ड्राइवर और खलासी की मौत हो चुकी थी.

कैमूर: एनएच 19 पर तड़के 4.15 बजे हुई घटना

इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 4:15 बजे दोनों ट्रक एनएच 19 पर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे. इसी बीच पुसौली बाजार से थोड़ी दूर पहले हाईवे पर आगे जा रहे बालू लदे ट्रक का टायर फट गया, जिसके चलते वह अचानक रुक गया. इसके चलते उसके पीछे आ रहा कोयला लदा ट्रक उससे टकरा गया.

टक्कर की वजह से कोयला लदे ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें अचानक से आग लग गई. आग पर काबू पाने के बाद कोयला लदे ट्रक के केबिन के अंदर आग में बुरी तरह से झुलसे हुए दो शव मिले, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे उस ट्रक के चालक व खलासी रहे होंगे.

थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उनकी पहचान की कोशिश में जुटी है. इस बीच हाईवे पर जले हुए ट्रक को हटाकर सुरक्षित जगह पर लगा दिया गया है. एनएचएआई के पेट्रोलिंग ऑफिसर कामेश्वर राम ने बताया कि हाइड्रा क्रेन की मदद से जले हुए कोयला लदे ट्रक व बालू लदे ट्रक को हाईवे पर से हटाया गया.

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह