लाइव न्यूज़ :

बिहार: जीतन राम मांझी ने कहा-आपसी स्वार्थ से त्याग नेताओं को आना होगा साथ, नहीं तो NDA को होगा फायदा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 22, 2019 20:45 IST

महाराष्ट्र और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के बाद के बाद जारी एग्जिट पोल पर उन्होंने कहा कि सारे एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में है. मांझी ने कहा कि जनता को विकास, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था की स्थिति को देख कर मतदान करने की आवश्यकता है.

Open in App
ठळक मुद्देजीतन राम मांझी ने एकबार फिर से महागठबंधन की एकता पर सवाल उठाया मांझी ने दावा करते हुए कहा कि उपचुनाव में दलिप, अतिपछडा, पिछड़ा वर्ग ने उनका साथ दिया है.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एकबार फिर से महागठबंधन की एकता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि महागठबंधन के बड़े नेताओं को आपसी स्वार्थ से त्याग कर एक होना होगा तभी एनडीए को परास्त किया जा सकता है. उन्होंने फिर से स्वीकार किया है कि महागठबंधन के नेताओं में आपसी तालमेल की कमी है. जिसका फायदा एनडीए को फायदा मिल रहा है. 

महाराष्ट्र और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के बाद के बाद जारी एग्जिट पोल पर उन्होंने कहा कि सारे एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में है. मांझी ने कहा कि जनता को विकास, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था की स्थिति को देख कर मतदान करने की आवश्यकता है. लेकिन एनडीए मुद्दों को पीछे छोड़ राष्ट्रीयता, धार्मिकता, संप्रदायिकता, भारत-पाकिस्तान के मुद्दे पर युवाओं को बहुत ज्यादा प्रभावित कर रहा है. उन्होंने कहा कि दोनों राज्य में भाजपा की सरकार बन सकता है. लेकिन बिहार में दलितों ने उनका बखूबी साथ दिया है. नाथनगर में हम पार्टी और सिमरी बख्यतियारपुर में वीआईपी के पक्ष में गोलबंद होकर मतदान किया है. वहीं सतापक्ष पर धन बल के दुरूपयोग का भी आरोप लगाया. मांझी ने दावा करते हुए कहा कि उपचुनाव में दलिप, अतिपछडा, पिछड़ा वर्ग ने उनका साथ दिया है. अगर ऐसा ही रहा तो आगामी विधानसभा 2020 में महागठबंधन के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा लोग खड़े नजर आयेंगे. 

वहीं, महागठबंधन के नेताओं को मांझी ने फिर से नसीहत देते हुए कहा कि महागठबंधन के बड़े नेताओं को अपना स्वार्थ त्यागना चाहिए. भाजपा को हराने के लिए राष्ट्रीय हित में निर्णय ले. एनडीए गठबंधन को बिहार में सरकार बनाने से रोकने के लिए महागठबंधन नेताओं को एकजुट होना पड़ेगा. मांझी ने स्वीकार किया कि महागठबंधन में नेताओं के बीच तालमेल नहीं बैठ रहा. जिसका भरपुर फायदा एनडीए लगातार उठा रहा है. उन्होंने आाशा व्यक्त करते हुए कहा कि पिछली गलतियों से सबक लेते हुए महागठबंधन को आगामी विधानसभा चुनाव एकजुटता से लड़ना चाहिए.

टॅग्स :बिहारजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?