लाइव न्यूज़ :

बिहारः जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने जेपी नड्डा से कहा-सम्राट चौधरी को कंट्रोल किजिए, नहीं तो आप पर ऐसे जुबानी हमले होंगे, सोचा नहीं होगा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 25, 2023 16:21 IST

बिहारः सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर कड़े बयान दिए थे। पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने पलटवार किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसबसे शीर्ष जहरीला नेता पर जुबानी हमले होंगे। सूबे के मुखिया को आजकल गजनी फिल्म के हीरो की तरह भूलने की बीमारी हो गई है। सम्राट चौधरी दरभंगा के एक सभा में बोलते हुए लोगों से पूछा था कि गजनी फिल्म देखें हैं न आप लोग?

पटनाः बिहार में जदयू और भाजपा के बीच जारी आरोप- प्रत्यारोपों के बीच जदयू के विधान पार्षद व मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को ललकारते हुए उन्हें नसीहत तक दे डाली। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का नाम लिए बगैर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उन्हें समझाने को कहा है।

दरअसल, सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर कड़े बयान दिए थे। जिसके बाद पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने सम्राट चौधरी के बयान पर यह पलटवार किया है। नीरज कुमार ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को चेताते हुए कहा है कि आप अपने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को कंट्रोल किजीए। नहीं तो आप पर ऐसे जुबानी हमले होंगे, जिसे आपने सोचा नहीं होगा।

आपके सबसे शीर्ष जहरीला नेता पर जुबानी हमले होंगे। अन्यथा आपके उच्च पदस्थ नेता जो हैं, उन्हें बयानबाजी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा साहब आपके जो प्रदेश अध्यक्ष हैं वो लगातार अनर्गल बयान दे रहे हैं। हम आपसे स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि उनपर लगाम लगाएं।

बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा था कि सूबे के मुखिया को आजकल गजनी फिल्म के हीरो की तरह भूलने की बीमारी हो गई है। सम्राट चौधरी बुधवार को दरभंगा के एक सभा में बोलते हुए लोगों से पूछा था कि गजनी फिल्म देखें हैं न आप लोग?

उसके हीरो को क्या होता है। मेमोरी लॉस बीच-बीच में याददाश्त भूल जाता है। आज कल हम लोगों के मुख्यमंत्री का भी मेमोरी लॉस हो गया है। सम्राट चौधरी ने बीते दिनों दरभंगा में हुए जल संसाधन विभाग के कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने यहीं अपने आप को प्रधानमंत्री बता दिया था। ऐसे में हम सभी उनसे आग्रह करना चाहते हैं कि नीतीश कुमार जी अब आप बूढ़े और बुजुर्ग हो गए हैं।

अब आपकी याददाश्त भी जाने लगी है। इसलिए अब आपको राजनीति छोड़ देनी चाहिए। मंच पर बैठे हैं हुकुमदेव बाबू, आपसे बड़े हैं। इनकी याददाश्त नहीं जा रही है। आपकी इसलिए जा रही है क्योंकि आपने जॉर्ज साहब के साथ पाप किया है। सम्राट ने कहा कि जॉर्ज साहब की आत्मा उनके शरीर में घुस गई है, इसलिए उनकी याददाश्त गायब हो गई है।

टॅग्स :Bihar BJPनीतीश कुमारजेपी नड्डानरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?