लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव में उतरने जा रही है JDU, बिहारी जुबान में चस्पा किए पोस्टर, गरमाई सियासत 

By एस पी सिन्हा | Updated: September 2, 2019 17:11 IST

नीतीश कुमार को केंद्र में रख जदयू द्वारा तैयार किया गया स्लोगन पिछले विधानसभा चुनाव में खूब चर्चित हुआ था. तब पहली बार बिहार में बातचीत की शैली को इस स्लोगन में शामिल किया गया था- 'बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार है.' 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दल जदयू ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं. जदयू नये नारे के साथ फिर जनता के बीच है. जदयू प्रदेश कार्यालय के बाहर इस नये स्लोगन को आधार बनाकर बनी बड़ी होर्डिंग लगाई गई है.

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दल जदयू ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं. पिछली बार विधानसभा चुनाव में उसका नारा था, 'बिहार में बहार है...'फिर से नीतीशे कुमार है..’ लेकिन इस बार उसने नारा दिया है 'क्यूं करें विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार.' इस ठेठ बिहारी जुबान में तैयार नारे पटना की सड़कों पर यह स्लोगन दिखने लगे हैं. 

वहीं, राजनीतिक हल्के में इस स्लोगन की व्याख्या अलग-अलग एंगल से शुरू हो गई है. जदयू नये नारे के साथ फिर जनता के बीच है. जदयू प्रदेश कार्यालय के बाहर इस नये स्लोगन को आधार बनाकर बनी बड़ी होर्डिंग लगाई गई है. दो लाइन के स्लोगन वाली इस होर्डिंग के एक हिस्से में नीतीश कुमार की चिंतन मुद्रा वाली तस्वीर है. 

नीतीश कुमार को केंद्र में रख जदयू द्वारा तैयार किया गया स्लोगन पिछले विधानसभा चुनाव में खूब चर्चित हुआ था. तब पहली बार बिहार में बातचीत की शैली को इस स्लोगन में शामिल किया गया था- 'बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार है.' 

चुनावी सभाओं में भी इस स्लोगन पर आधारित ऑडियो-वीडियो का खूब इस्तेमाल हुआ था. नीतीश कुमार पर केंद्रित जदयू की एक और होर्डिंग लोकसभा चुनाव के समय शहर के विभिन्न हिस्सों में लगी थी और उसकी खूब चर्चा भी हुई थी. नारा था- सच्चा है, अच्छा है, चलो चलें नीतीश के साथ. फिर वह होर्डिंग भी लगी है.  

यहां बता दें कि अगले वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव हैं. चुनाव के काफी पहले जदयू ने अपने अंदाज को स्पष्ट कर दिया है यहां कि किसी तरह की कोई संभावना नही है. हाल ही में विपक्ष में बिहार की कमान को लेकर किस्म-किस्म के बयान चर्चा में आने लगे थे. 

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक दिन यह कह दिया कि वह खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार मानते हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को अभी अनुभव नहीं है. इससे राजद में उबाल आ गया है. 

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जीतन राम मांझी को अधीर नहीं होना चाहिए और समय पर तय कर लेंगे. वहीं, जीतन राम मांझी अगले ही दिन अपने बयान से पलट गए. 

कांग्रेस ने कहा कि अभी कोई कैसे अपने को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट कर सकता है. इस पूरी गहमागहमी के बीच जदयू ने लोगों को समझाया है- ठीके तो है नीतीश कुमार.

नीतीश कुमार पर केंद्रित जदयू की एक और होर्डिंग लोकसभा चुनाव के समय शहर के विभिन्न हिस्सों में लगी थी और उसकी खूब चर्चा भी हुई थी. वह नारा था- सच्चा है, अच्छा है चलो नीतीश के साथ- यह पोस्टर खूब चर्चित हुआ था. 

जदयू के नए स्लोगन पर राजद ने चुटकी ली है. पार्टी के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि आज के हालात के मुताबिक पार्टी ने नीतीश कुमार के लिए सही स्लोगन रखा है. जिस तरह से कानून व्यवस्था की स्थिति चरमराई है, सूबे में खुलेआम एके- 47 मिल रहे हैं, जनता समझ गई है हमारे मुख्यमंत्री कामचलाऊ हैं. 2020 में जनता सब ठीक कर देगी.

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप