लाइव न्यूज़ :

चुनाव के बाद सरकार लालू यादव की अर्जित अकूत संपत्ति जब्त कर अनाथालय, वृद्धाश्रम, दलित, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास बनाएगी, नीरज कुमार बोले

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2025 15:48 IST

राजद विधायक रीतलाल यादव को घेरते हुए नीरज कुमार ने कहा कि उनके चुनाव प्रचार में तेजस्वी यादव दियारा गए थे। जब वे जेल गए तो कहा गया कि यह विपक्ष की साजिश है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू परिवार ने रीतलाल यादव को आशीर्वाद देकर विधानसभा तक पहुंचाया। भागलपुर जेल के तृतीय खंड में जाकर देखें कि वहां की हालत कैसी है?दावा किया कि लालू परिवार के पास दानापुर में 6 बीघा 7 कट्ठा जमीन है।

पटनाः जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने सोमवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के बाद सरकार लालू यादव की अर्जित अकूत संपत्ति जब्त कर अनाथालय, वृद्धाश्रम, दलित छात्रावास, अतिपिछड़ा छात्रावास और अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और अब हिसाब भी लेगी। इसके साथ ही राजद विधायक रीतलाल यादव को घेरते हुए नीरज कुमार ने कहा कि उनके चुनाव प्रचार में तेजस्वी यादव दियारा गए थे। जब वे जेल गए तो कहा गया कि यह विपक्ष की साजिश है।

लालू परिवार ने रीतलाल यादव को आशीर्वाद देकर विधानसभा तक पहुंचाया। जब वे संकट में हैं और भागलपुर जेल में बंद हैं, तब लालू परिवार का कोई भी सदस्य उन्हें देखने तक नहीं गया। उन्होंने तेजस्वी यादव को नसीहत दी कि एक बार भागलपुर जेल के तृतीय खंड में जाकर देखें कि वहां की हालत कैसी है?

उन्होंने दावा किया कि लालू परिवार के पास दानापुर में 6 बीघा 7 कट्ठा जमीन है, जिस पर बाउंड्री वॉल बनवाया गया है। नीरज कुमार ने कहा कि क्या उस पर बाउंड्री वॉल बनाकर सुकून मिलेगा? चुनाव बाद सरकार ऐसी सभी संपत्तियों पर अनाथालय, वृद्धाश्रम, दलित छात्रावास, अतिपिछड़ा छात्रावास और अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं