लाइव न्यूज़ :

बिहार: आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार चल रहे हैं फरार, पुलिस ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

By एस पी सिन्हा | Updated: November 11, 2022 16:02 IST

आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आदित्य कुमार के खिलाफ अब रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

Open in App

पटना: बिहार में बतौर एसपी रहते हुए अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने वाले आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार अब खुद अपराधियों की तरह भागते फिर रहे हैं। गया जिले के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार को पुलिस ढूंढती चल रही है और वह फरार चल रहे हैं। इस मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आदित्य कुमार के वकील एसडी संजय ने कोर्ट के सामने उनकी बात रखी। अब कोर्ट ने मामले की डायरी मांगी है। 

आर्थिक अपराध इकाई से डीजीपी को कॉल करने के मामले की केस डायरी देने को कहा गया है। अब मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई है। यह सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुई। पटना की एक विशेष अदालत ने आदित्य कुमार की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया है। 

उधर आर्थिक अपराध इकाई ने भी आईपीएस अधिकारी की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। आदित्य कुमार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

सूत्रों के अनुसार मामले की जांच कर रही ईओयू ने रेड कॉर्नर नोटिस के लिए इंटरपोल को इसकी सूचना दे दी है। उन्हें पकड़ने के लिए बिहार पुलिस इंटरपोल (रेड कॉर्नर नोटिस) की मदद लेने की तैयारी कर रही है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भाग सकते हैं। यही वजह है कि ईओयू ने आदित्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी हासिल कर लिया है। पिछले महीने ईओयू ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट