लाइव न्यूज़ :

बिहार: ललन सिंह के करीबी बिल्डर के यहां इनकम टैक्स का छापा, बरामद हुए 1.40 करोड़ रुपए, कई दस्तावेज भी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 15, 2022 19:38 IST

जदयू प्रमुख ललन सिंह के करीबी गब्बू सिंह के यहां हुई इनकम टैक्स की हुई छापेमारी में अब तक 1.40 करोड़ रुपए नगदी और साथ में अचल संपत्ति से जुड़े कई अन्य दस्तावेज आईटी टीम के हाथ लगने की बात सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देललन सिंह के करीबी गब्बू सिंह के यहां हुई आईटी छापेमारी में 1.40 करोड़ रुपए नगदी बरामद हुईछापेमारी में आईटी टीम को पुलिस विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैंइतना ही नहीं छापेमारी में गब्बू सिंह के नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में संपत्तियों का भी पता चला है

पटना: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के काफी करीबी माने जाने वाले जदयू नेता और बिल्डर गब्बू सिंह से जुड़े लोगों के घर आज भी आयकर विभाग की छापेमारी चलती रही। आयकर विभाग की टीम आज गब्बू सिंह के अकाउंटेंट के घर छापेमारी कर रही है।

गब्बू सिंह से जुड़े लोगों के यहां हुई छापेमारी में अब तक 1.40 करोड़ रुपए नगदी के साथ अचल संपत्ति से जुड़े अन्य दस्तावेज आयकर विभाग की टीम के हाथ लगने की बात सामने आ रही है। इसके साथ ही पुलिस विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं।

सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीम गब्बू सिंह के अकाउंटेंट से पूछताछ कर रही है। छापेमारी में गब्बू सिंह के नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली जैसे कई शहरों में भी संपत्तियों का पता चला है। बताया जा रहा है कि आज की छापेमारी में आयकर विभाग की टीम के साथ साथ ईडी की टीम भी शामिल है। शुक्रवार को भी गब्बू सिंह के करीब 30 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग ने रेड किया था।

इस दौरान गब्बू सिंह की कई चल-अचल संपत्तियों की जानकारी मिली थी। आयकर विभाग की टीम ने पटना, दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा स्थित कंपनी के ठिकानों पर शुक्रवार की देर रात तक छापेमारी की थी।

बताया जा रहा है कि आईटी टीम ने गोविंदा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक गब्बू सिंह के सहयोगी मुन्ना सिंह, अरविंद कुमार, संतोष कुमार सिंह एवं साहनी कंस्ट्रक्शन के यहां भी छापेमारी की थी। आज फिर से आय़कर विभाग की टीम गब्बू सिंह के करीबियों के घर छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान अबतक करीब एक करोड़ चालीस लाख कैश समेत संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज आयकर विभाग के हाथ लगे हैं।

टॅग्स :Lalan SinghबिहारजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव