लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी सीएम बनेंगे तो शराब का कारोबार रोकना आसान, शराब माफिया कोई और नहीं बल्कि राजद के लोग, मोदी ने किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 18, 2022 17:36 IST

बिहारः सुशील मोदी ने कहा कि मरने वालों की संख्या 100 पार कर चुकी है। सरकार आंकड़ों को छुपा रही है। पुलिस के डर से बड़ी संख्या में लोगों ने शवों को जला दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग करते हुए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना देने की मांग की। नीतीश कुमार ने शराबबंदी की घोषणा की थी तो उस समय हम लोग विपक्ष में थे।नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि शराबबंदी नीति में मौत पर 4 लाख मुआवजा का प्रावधान है।

पटनाः बिहार के छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले को लेकर विपक्ष सड़क से सदन तक सरकार को घेर रही है। इस बीच रविवार को छपरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने सरकार पर आंकड़ों को छुपाने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग करते हुए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना देने की मांग की।

मोदी ने कहा कि अगर तेजस्वी मुख्यमंत्री बन जाएंगे तो उनके लिए शराब का कारोबार रोकना आसान हो जाएगा। शराब माफिया कोई और नहीं बल्कि तेजस्वी के ही लोग हैं। सुशील मोदी ने कहा कि मरने वालों की संख्या 100 पार कर चुकी है। लेकिन सरकार आंकड़ों को छुपा रही है। पुलिस के डर से बड़ी संख्या में लोगों ने शवों को जला दिया है। अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है।

सरकार ने अस्पताल में सही व्यवस्था की होती तो लोगों को बचाया जा सकता था। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के सहयोगी दलों से अनुरोध करते हुए कहा कि आप लोग नीतीश कुमार पर दबाव बनाएं, भले क्रेडिट भी आप ही ले जाएं। उन्होंने कहा कि हम लोग शराबबंदी को खत्म करने के समर्थन में नहीं हैं। जब नीतीश कुमार ने शराबबंदी की घोषणा की थी तो उस समय हम लोग विपक्ष में थे।

शराबबंदी एक अच्छा कदम था, लेकिन नीतीश कुमार इसे लागू कराने में फेल हो गए। उन्होंने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि शराबबंदी नीति में मौत पर 4 लाख मुआवजा का प्रावधान है। मोदी ने कहा कि बिहार उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा 42 में 4-4 लाख मुआवजे का प्रवाधान है।

उन्होंने कहा कि गोपालगंज शराब कांड में 14 परिवारों को चार-चार लाख मुआवजा दिया गया, तो फिर सारण के मृतक परिवारों को मुआवजा क्यों नहीं दिया जाएगा? उन्होंने कहा कि ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गलत बयानबाजी करने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का भी समर्थन करते हुए कहा कि मांझी दलितों के नेता हैं।

उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दबाव बनाना चाहिए कि छपरा जाकर पीड़ित परिवार से मिले और उनकी मदद करें। मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा वालों को धमकी देते हैं कि बर्बाद हो जाओगे। इस बयान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा से माफी मांगनी चाहिए। छोटे अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया, वहीं एसपी और डीएसपी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अहंकार के साथ बोलते हैं कि जो पिएगा वो मरेगा। जिस शराब को पीने से सैकड़ों लोगों की मौत हुई है, उसको बनाने के लिए स्प्रिट स्थानीय मशरक थाने से आपूर्ति की गई थी। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड में भी राज्य सरकार आंकड़ों को छुपा रही है।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारबिहारपटनातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?