लाइव न्यूज़ :

Bihar IAS Sanjeev Hans: रिश्वत में मर्सिडीज कार, संजीव हंस के कहने पर गुलाब यादव महिला को हर माह देता था 200000 रुपये, लगे कई गंभीर आरोप, जानें कहानी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 20, 2024 18:44 IST

Bihar IAS Sanjeev Hans: मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा और डीजीपी आलोक राज के स्तर पर हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति दे दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देBihar IAS Sanjeev Hans: गुरु बाल तेग, लक्ष्मण दास, देवेंद्र सिंह, कमल कांत गुप्ता को शामिल किया हैं।Bihar IAS Sanjeev Hans: संजीव हंस ने कंपनी को प्रीपेड मीटर लगाने का ठेका देने के बदले में मर्सिडीज कार गिफ्ट में लिया था। Bihar IAS Sanjeev Hans: पत्नी मोना हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के साथ मिलकर अवैध आय छिपा रहे थे।

पटनाः बिहार में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विशेष निगरानी इकाई(एसवीयू) ने भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ केस दर्ज की है। इन दोनों के अलावा प्राथमिकी में एक दर्जन अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। एसवीयू ने यह कार्रवाई ईडी की सिफारिश पर की है। ईडी की अनुशंसा पर एसवीयू ने संजीव हंस के खिलाफ मुकदमा दायर करने की अनुमति के लिए सरकार से आवेदन किया था। इसके बाद मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा और डीजीपी आलोक राज के स्तर पर हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति दे दी गई।

विशेष निगरानी इकाई ने प्राथमिकी में संजीव हंस और गुलाब यादव के अलावा संजीव हंस की पत्नी मोना हंस, गुलाब यादव की पत्नी अंबिका यादव, सुनील कुमार सिन्हा, गायत्री कुमारी, प्रवीण चौधरी, तरुण राघव, गुरु बाल तेग, लक्ष्मण दास, देवेंद्र सिंह, कमल कांत गुप्ता को शामिल किया हैं।

सुरेश सिंघला और अन्य पर आरोप लगे हैं। एसवीयू की जांच से पता चला है कि संजीव हंस ने कंपनियों के साथ अनुबंध करने के बदले में मर्सिडीज कार गिफ्ट में लिया था। संजीव हंस पर महिलाओं का शारीरिक शोषण करने का आरोप है। ईडी को इस बात के भी सबूत मिले हैं कि संजीव हंस अपनी पत्नी मोना हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के साथ मिलकर अवैध आय छिपा रहे थे।

एसवीयू द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि संजीव हंस ने कंपनी को प्रीपेड मीटर लगाने का ठेका देने के बदले में मर्सिडीज कार गिफ्ट में लिया था। मर्सिडीज कार 2023 में खरीदी गई थी और गुरुग्राम निवासी और गुरु भरत सिंह के दोस्त तरुण रघुवर के नाम पर पंजीकृत की गई थी।

जांच में यह भी पता चला कि कार पहली बार 2022 में झारखंड स्थित कंपनी एसके एंड संस इंटरप्राइजेज के नाम से खरीदी गई थी। बाद में इसे तरुण नाम पर स्थानांतरित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि ईडी ने छापेमारी के दौरान संजीव हंस के पास से 7 करोड़ रुपये कीमत की 15 महंगी घड़ियां भी बरामद की थीं।

पूछताछ के दौरान हंस ने बताया कि ये घड़ियां उसे विभिन्न कंपनियों ने कॉर्पोरेट उपहार के रूप में दी थीं। हालांकि, ईडी को शक है कि ये घड़ी भी रिश्वत के थे। इतने महंगे उपहार स्वीकार करना सेवा शर्तों का उल्लंघन है। प्राथमिकी में संजीव हंस पर यौन शोषण और अवैध कारोबार का भी आरोप लगाया गया है।

आरोप है कि संजीव हंस के पूर्व विधायक गुलाब यादव और उनकी पत्नी अंबिका यादव से करीबी रिश्ते थे। प्राथमिकी में कहा गया है कि गुलाब यादव और उनकी पत्नी अंबिका यादव 2015 से 2020 और 2022 से आज तक झंझारपुर क्षेत्र के विधायक और विधान पार्षद रहे।

आरोप है कि संजीव हंस के कहने पर गुलाब यादव एक महिला को हर महीने 2 लाख रुपये देता था। ये पैसे महिला को संजीव हंस के साथ अवैध संबंध को छुपाने के लिए दिए गए थे। प्राथमिकी में कहा गया है कि जिस महिला पर शक हुआ, उसे गुलाब यादव से 2 लाख रुपये मासिक मिलते थे।

टॅग्स :बिहारपटनाआरजेडीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवनीतीश कुमारसीबीआईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?