लाइव न्यूज़ :

बिहार में बहार और अधिकारी पहुंचे अमेरिका और इंडोनेशिया?, 12-15 IAS विदेशी दौरे पर, कोई 90 दिन तो कोई 30-60 दिन छुट्टी पर?, देखिए पूरी सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2025 17:10 IST

2014 बैच के आईएएस अधिकारी और वर्तमान में ग्रामीण विकास विभाग में अपर सचिव के पद पर तैनात नंद किशोर शाह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में 27 दिनों तक छुट्टी मना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचार दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक अवकाश लिया है। जे. प्रियदर्शिनी विशेष अवकाश पर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में 90 दिनों के लिए गई हैं।10 दिसंबर 2025 से नौ मार्च 2026 तक अवकाश पर रहेंगी।

पटनाः बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के करीब एक दर्जन से अधिक अधिकारी दिसंबर में विदेश दौरे पर हैं या हाल ही में अपनी यात्राएं पूरी कर चुके हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, दिसंबर में एक दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों ने अवकाश लिया है। अधिकारियों की विदेश यात्रा के लिए पहली पसंद अमेरिका रही, जबकि दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया रहा। विभाग के अनुसार, 2014 बैच के आईएएस अधिकारी और वर्तमान में ग्रामीण विकास विभाग में अपर सचिव के पद पर तैनात नंद किशोर शाह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में 27 दिनों तक छुट्टी मना रहे हैं।

उन्होंने चार दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक अवकाश लिया है। वहीं, 2015 बैच की आईएएस अधिकारी और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक के पद पर तैनात जे. प्रियदर्शिनी विशेष अवकाश पर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में 90 दिनों के लिए गई हैं। वह 10 दिसंबर 2025 से नौ मार्च 2026 तक अवकाश पर रहेंगी।

भविष्य निधि निदेशालय के निदेशक और 2013 बैच के आईएएस अधिकारी जय प्रकाश सिंह भी अमेरिका की यात्रा पर हैं। सीतामढ़ी की जिलाधिकारी और 2016 बैच की आईएएस अधिकारी रिची पांडेय 20 दिसंबर 2025 से तीन जनवरी 2026 तक विदेश प्रवास पर है। इसी तरह, 2013 बैच की आईएएस अधिकारी गीता सिंह 22 दिसंबर 2025 से छह जनवरी 2026 तक कुल 16 दिनों की विदेश यात्रा पर हैं।

इंडोनेशिया की यात्रा करने वालों में आईएएस अधिकारी कृष्ण गुप्ता शामिल हैं, जिन्होंने चार दिसंबर 2025 से आठ जनवरी 2026 तक अवकाश लिया हुआ है। इसके अलावा, 2024 बैच के आईएएस अधिकारी विक्रम सिंह 26 नवंबर से 11 दिसंबर 2025 तक विदेश में अवकाश बिता चुके हैं।

विभाग के अनुसार, 2017 बैच के आईएएस अधिकारी आरिफ अहसन ने तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल की 12 दिनों की विदेश यात्रा की। वह 16 से 27 दिसंबर 2025 तक वहां रहे। वहीं, 2022 बैच के आईएएस अधिकारी किसलय कुशवाहा मलेशिया, सिंगापुर और श्रीलंका घूम रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने बताया कि सभी अधिकारियों ने नियमानुसार अवकाश लेकर विदेश यात्राएं की हैं।

टॅग्स :Bihar PoliceNitish KumarबिहारIPSBihar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?