लाइव न्यूज़ :

बिहार के सुपौल में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर रूप से जख्मी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 12, 2021 15:28 IST

पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद दो बाइक पर सवार छह लोग एनएच-57 की ओर निकले थे. इसी बीच दोनों बाइक की टक्कर हो गई. इसके बाद एक ट्रक ने इन्हें कुचल दिया.

Open in App

पटना: बिहार के सुपौल जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि इस घटना के बाद तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है. 

घटना जिले के निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी चौक के समीप घटी, जिसमें दो बाइक के आपस में टकरा जाने से छह लोग गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर गए. उसी दौरान वहां से गुजर रहा एक ट्रक उनमें से तीन लोगों को कुचलता हुआ निकल गया. इससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद दो बाइक पर सवार छह लोग एनएच-57 की ओर निकले थे. इसी बीच दोनों बाइक की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद सभी छह लोग सड़क पर गिरे पडे थे, तभी तेज रप्तार आ रही ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. 

इस हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए. अस्पताल में भर्ती अन्य दो घायलों की स्थिति नाजुक बताई जाती है. मृतकों में मधुबनी जिले के नियोर के मु. आरिफ तथा स्थानीय किशनपुर के महीपट्टी गांव के शफीद शामिल हैं. तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. 

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई. काफी देर तक घटना स्थल पर मृतक का शव पड़ा रहा. लोगों ने उसके जेब में रखें अलग-अलग कागजात के सहारे उसके परिजन से संपर्क साधा और घटना की सूचना दी. 

घटना की खबर मिलते ही निर्मली सीओ मुकेश कुमार और थानाध्यक्ष पंकज कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद मृतकों के शव और जख्मियों को एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल निर्मली लाया गया. निर्मली थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

टॅग्स :बिहार समाचारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान