लाइव न्यूज़ :

Bihar Hooch Tragedy: तेजस्वी यादव शराब पीते होंगे?, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा- राजद नेता तस्करी में लीन हैं...

By एस पी सिन्हा | Updated: October 25, 2024 16:05 IST

Bihar Hooch Tragedy: जीतन राम मांझी के बयान पर राजद के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि जीतन राम मांझी जिस तरह से लोग कपड़े कोट पर बदलते हैं, उसी तरह से आप बयान मत बदलिए।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में तो शराबबंदी है, अगर चोरी छीपे लोग पीते हैं तो क्या किया जा सकता है।तेजस्वी शराब की तस्करी में लीन रहते हैं, या करवाते हैं, इसलिए उनको इसके बारे में ज्यादा जानकारी है।आपने कई बार बिहार के लोगों से कहा कि थोड़ा-थोड़ा पिया करो, दारू को चढ़ाया जाता है।

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों को लेकर लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री एवं हम के संयोजक जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगा दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव शराब पीते होंगे, इसलिए उनको पता है। मांझी यहीं नहीं रुके उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव तस्करी में लीन होंगे, इसलिए उनको पता है कि कहां-कहां शराब मिलती है। उन्होंने कहा कि बिहार में तो शराबबंदी है, अगर चोरी छीपे लोग पीते हैं तो क्या किया जा सकता है।

तेजस्वी शराब की तस्करी में लीन रहते हैं, या करवाते हैं, इसलिए उनको इसके बारे में ज्यादा जानकारी है। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर दावा किया जा चारों सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों की जीत तय है। वहीं, जीतन राम मांझी के बयान पर राजद के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि जीतन राम मांझी जिस तरह से लोग कपड़े कोट पर बदलते हैं, उसी तरह से आप बयान मत बदलिए।

आपने कई बार बिहार के लोगों से कहा कि थोड़ा-थोड़ा पिया करो, दारू को चढ़ाया जाता है। नीतीश कुमार ने गलती किया है। ये किसने कहा था? उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी अपने गिरेबान में झांके आप दारू के सप्लायर और सरदार ना बने। याद कीजिए आप ही कहते रहते थे कि गरीब लोगों को जेल में शराबबंदी के नाम पर धकेला जा रहा है।

केंद्र में मंत्री बन गए तो अब बयान बदलने लगे। गया के होटल के वारदात को याद कीजिए, कौन था जो बोतलों के साथ पकड़ा गया था? आप भूल गए क्या? मांझी जी उपदेश देने चले हैं। आप खुद करते थे कि थोड़ा-थोड़ा हम भी पीते हैं अपने गिरेबान में पहले झांकिए तब कुछ बोलिए।

बता दें कि बिहार के पिछले दिनों सीवान और छपरा के साथ कुछ अन्य जिलों में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत की खबरें सामने आई थी। जहरीली शराब से मौत की घटना ने विपक्ष को बैठे बिठाए बड़ा मुद्दा दे दिया और विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश शुरू कर दी। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

टॅग्स :जीतन राम मांझीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?