लाइव न्यूज़ :

बिहार में जहरीली शराब से मौत मामले का मुख्य आरोपी दिल्ली से हुआ गिरफ्तार, सीएम नीतीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2022 13:45 IST

राज्य में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है। दिल्ली पुलिस बिहार में अवैध शराब की आपूर्ति से जुड़े सात मामलों की जांच कर रही है। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महतो दिल्ली में कहीं छिपा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी की पहचान राम बाबू महतो के रूप में हुई है, जो बिहार के सारण जिले का निवासी है। नीतीश कुमार ने गिरफ्तारी पर कहा, जिस समय यह घटना घटी हमने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।पुलिस आयुक्त यादव ने बताया कि उसे दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार किया गया।

नयी दिल्लीःबिहार में जहरीली शराब पीने से कम से कम 80 लोगों की मौत होने के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान राम बाबू महतो के रूप में हुई है, जो बिहार के सारण जिले का निवासी है। बिहार के सारण जिले में इस महीने की शुरुआत में जहरीली शराब पीने से सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।

मुख्य आरोपी की गिरफ़्तारी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार जांच कर रही है कि कौन लोग इसमें शामिल थे, कौन इस (शराब) को लाया। जिस समय यह घटना घटी हमने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। आज कल रोज शराब पकड़ी जा रही है। 

राज्य में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है। दिल्ली पुलिस बिहार में अवैध शराब की आपूर्ति से जुड़े सात मामलों की जांच कर रही है। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महतो दिल्ली में कहीं छिपा हुआ है।

रवींद्र सिंह यादव ने कहा, “खबरों के मुताबिक, जहरीली शराब की बिक्री और सेवन से जुड़ी इन दुखद घटनाओं में लगभग 80 लोगों की मौत हुई है। आरोपी राम बाबू महतो इस पूरे प्रकरण में प्रमुख आरोपियों में से एक है।” उन्होंने कहा कि घटना के बाद जब बिहार पुलिस महतो को पकड़ने गई तो वह भागकर दिल्ली आ गया था।

पुलिस आयुक्त यादव ने बताया कि उसे दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी की जानकारी बिहार पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने कहा कि महतो को राज्य में मद्यनिषेध कानून लागू होने के बाद जल्दी पैसा कमाने का मौका मिल गया और वह जहरीली शराब बनाने व बेचने में शामिल हो गया। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :बिहारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए