लाइव न्यूज़ :

दिवाली पर बिहार में जहरीली शराब का कहर, गोपालगंज में 9 की मौत के बाद बेतिया में गई 8 लोगों की जान

By विनीत कुमार | Updated: November 4, 2021 15:33 IST

बिहार के गोपालगंज और बेतिया में जहरीली शराब से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। गोपालगंज में 9 लोगों की और बेतिया में 8 की जान गई है।

Open in App
ठळक मुद्देगोपालगंज और बेतिया में जहरीली शराब से कम से कम 17 लोगों की मौत।बेतिया में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हुई है, गोपालगंज में 9 की गई जान।

पटना: दिवाली के मौके पर बिहार में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत का मामला सामने आया है। गोपालगंज में जहरीले शराब का सेवन करने से 9 लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है। ये घटना दो दिन पहले हुई थी। प्रशासन ने तब तीन लोगों की मौत की पुष्टि की थी। वहीं अब बताया है कि 7 लोगों को अस्पताल में भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डीएम डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने जिले में जहरीले शराब से लोगों की मौत की पुष्टि की है।

दूसरी ओर बेतिया से भी बुरी खबर है। बेतिया में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हुई है। वहीं कई लोग बीमार पड़े हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेतिया की घटना नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिणी तेलहुआ गांव की बताई जा रही है। मरने वालों में पंचायत के वार्ड नंबर 2, 3 और 4 के लोग हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर शाम कुछ लोगों ने शराब पी थी। इसके कुछ समय बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

बिहार में जहरीली शराब से मौत की पहले भी होती रही है घटनाएं

बेतिया में जहरीली शराब से मरने वालों की पहचान बच्चा यादव, महाराज यादव, हनुमंत सिंह, मुकेश पासवान, जवाहर सहनी, उमा साह, रमेश सहनी और राम प्रकाश राम के तौर पर हुई है। वहीं, गोपालगंज के महम्मदपुर थाने के महम्मदपुर गांव में जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत हुई है।

बिहार में शराबबंदी लागू है। ऐसे में कई बार लोगों के जहरीली शराब से मरने की खबर पिछले कुछ वर्षों में आती रही है। इसी साल जुलाई में भी पश्चिम चंपारण में जहरीली शराब से 16 लोगों की मौत की घटना सामने आई थी। 

वहीं, सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराब पर प्रतिबंध समाज के हित में है। कुमार ने लोगों से आग्रह किया कि वे ऐसी घटनाओं को होने से रोकने में सरकार की मदद करें क्योंकि शराब का सेवन 'स्वास्थ्य और समाज' के लिए हानिकारक है। 

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम से इतर कुमार ने पत्रकारों से कहा, 'हमने राज्य में शराब पर प्रतिबंध इसलिए लगाया क्योंकि शराब एक गंदी चीज है। शराब के दुष्प्रभाव बढ़ जाते हैं जब उसमें कुछ मिलावट की जाती है। मुझे पता है कि राज्य में ज्यादातर लोग शराब पर पाबंदी के पक्ष में हैं। कुछ मुट्ठीभर लोग ही शराब पर पाबंदी का उल्लंघन करते हैं।'

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो