लाइव न्यूज़ :

बिहार में होली की मस्ती, गाया जा रहा- '1200 में फूल मिले और 600 में हाफ हो...जोगिरा सा रा रा रा...'

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2022 14:45 IST

बिहार में भी होली की धूम है। शराबबंदी के बीच इस पर लेकर खूब तंज भी कसे जा रहे हैं। आरजेडी ने भी शराबबंदी को लेकर फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

Open in App

पटना: रंगों के त्योहार होली के मौके पर सभी जगहों पर रंगोत्सव की धूम मची है. होली के त्योहार के मौके पर सभी लोग लोग रंगों से सराबोर हो रहे हैं. हालांकि बिहार में शराबबंदी के कारण कई लोगों पर रंग निखर नही पा रहा है. ऐसे में इस होली के मौके पर लोग गा रहे हैं, ‘अरे कहत सबलोग दारू भइल साफ हो... लेकिन 1200 में फूल मिले... और 600 में हाफ हो...’ जोगिरा सा रा रा रा....बुरा ना मानो होली है...’ 

इस प्रकार के विभिन्न तरह के जोगिरा गायन के साथ गांवों की चौपाल में शराबबंदी के गानों की धूम मची है. मौका होली का है तो राजद की महिला विधायक संगीता कुमारी ने भी अपने गाने से धमाल मचा दिया. उन्होंने राग छेड़ा "गोरिया कर के सिंगार, अंगना में पीसे ली हरदिया.. गाया." 

इसी तहर से वायरल एक वीडियो में होली के पूरी मस्ती के साथ ‘1200 में फूल मिले...600 में हाफ हो...’ सा रा रा रा....बुरा ना मानो होली है...’ गाते सुने जा रहे हैं. कहा तो जा रहा है कि इसको रविन्द्र कुमार अकेला ने गाया है. यह गाना खूब पसंद किया जा रहा है. यहां बता दें कि शराबबंदी को सफल बनाने के लिए हाल में ड्रोन और हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है. 

इस बीच जेल में बंद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने होली का संदेश भी कुछ अलग ही अंदाज में जारी किया है. अपने संदेश के जरिये उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है. शराबबंदी के तरफ इशारा करते हुए ट्वीट पर सरकार को निशाना बनाते हुए सारा रा रा संदेश दिया.

राजद ने ट्वीट के जरिये लिखा कि- कितनी आसानी से पल्ला झाड़ रही सरकार, बिहार में आई हर विपदा का चूहा जिम्मेदार, जोगीरा सारा रा रा. बता दें कि राजद ने इस ट्वीट के जरिये सरकार की शराबबंदी पर कटाक्ष किया है. दरअसल पुलिस के द्वारा जब्त शराब की खेप के गायब होने पर यह दलील दी गयी थी कि चूहों ने शराब नष्ट कर दी. इसके बाद पुलिस की किरकिरी हुई थी. 

वहीं, राजद समर्थकों ने लालू प्रसाद यादव की तस्‍वीर को सामने रख होली खेली. उनकी तस्‍वीर पर ही गुलाल लगाया. इस दौरान उनके कुर्ता फाड़ होली खेलकर जश्‍न मनाया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि लालूजी की होली यादगार रहती थी. आज भले वे जेल में हैं. लेकिन यहां के हर कार्यकर्ता में लालूजी बसते हैं.

टॅग्स :बिहार समाचारहोलीनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल