लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की 49 पीड़ितों को मुआवजा दिया गया, सरकार ने एनएचआरसी को जानकारी दी

By विशाल कुमार | Updated: January 30, 2022 15:30 IST

साल 2018 में मुजफ्फरपुर आश्रयगृह में 34 लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला मुंबई स्थित टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस की सोशल ऑडिट में प्रकाश में आया था। उसके बाद बिहार के सामाजिक कल्याण विभाग ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी जिसमें मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर भी शामिल था।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2018 में मुजफ्फरपुर आश्रयगृह में 34 लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था।एक दर्जन से अधिक केस दर्ज किए गए थे और बाद में मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।ब्रजेश ठाकुर सहित 19 लोगों को दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में दोषी ठहराया था।

पटना:बिहार सरकार ने मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले के 49 पीड़ितों को 3 लाख से 9 लाख रुपये का मुआवजा दिया है। राज्य सरकार ने हाल ही में अपनी कार्रवाई रिपोर्ट में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को सूचित किया है।

साल 2018 में मुजफ्फरपुर आश्रयगृह में 34 लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला मुंबई स्थित टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस की सोशल ऑडिट में प्रकाश में आया था। उसके बाद बिहार के सामाजिक कल्याण विभाग ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी और 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था जिसमें मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर भी शामिल था जिसका एनजीओ आश्रयगृह संचालित करता था।

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की करीब 110 निजी और सरकारी आश्रय गृहों की स्थिति पर रिपोर्ट सामने आने के बाद एक दर्जन से अधिक केस दर्ज किए गए और बाद में मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।

बिहार सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुजफ्फरपुर महिला पुलिस थाना मामले (33/2018) पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसमें ब्रजेश ठाकुर सहित 19 लोगों को दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में दोषी ठहराया था। 

एनएचआरसी की वेबसाइट के अनुसार, आयोग ने 29 नवंबर, 2018 को मामले में एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। आयोग के अलावा, नई दिल्ली के साकेत ट्रायल कोर्ट ने भी पीड़ितों को योग्यता के आधार पर मुआवजे की सिफारिश की थी।

आयोग को यह भी बताया गया कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह चलाने वाले एनजीओ का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है और जिस परिसर में वह स्थित है, उसे अदालत के आदेश के अनुसार ध्वस्त कर दिया गया है।

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहारNHRCनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?