लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश सरकार का नया नियम, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

By अनुराग आनंद | Updated: February 3, 2021 08:33 IST

बिहार सरकार ने युवाओं के भविष्य को लेकर एक नया नियम बनाया है। सरकार ने कहा कि विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार जारी आदेश में सड़क जाम करने वालों को सरकारी नौकरी और सरकारी ठेके से वंचित रखने का प्रावधान किया गया है।नीतीश कुमार सरकार के इस ऐलान से प्रदेश के सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं में नाराजगी है।

पटना: किसी भी देश का लोकतंत्र वहां रहने वाले लोगों को अपनी बात रखने और सरकार की खामियों पर विचार प्रकट करने का अधिकार देता है। लेकिन, बिहार सरकार ने अब सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नौजवानों को चुप कराने के लिए नया नियम बना दिया है।

बिहार सरकार ने फरमान जारी कर कहा है कि उन युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी जो सरकार के किसी फैसले के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन करते हैं या उसमें शामिल होते हैं।

प्रदर्शन करने या सड़क जाम करने वालों को सरकारी नौकरी और सरकारी ठेके नहीं-

सरकार की तरफ से जारी आदेश में सड़क जाम करने वालों को सरकारी नौकरी और सरकारी ठेके से वंचित रखने का प्रावधान किया गया है।

सरकार की तरफ से जारी आदेश के तहत, ' यदि कोई व्यक्ति विधि-व्यवस्था की स्थिति,विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम इत्यादि मामलों में संलिप्त होकर किसी आपराधिक कृत्य में शामिल होता है और उसे इस कार्य के लिए पुलिस के द्वारा आरोप पत्रित किया जाता है तो उनके संबंध में चरित्र सत्यापन प्रतिवेदन में विशिष्ट एवं स्पष्ट रूप से प्रविष्टि की जाय। ऐसे व्यक्तियों को गंभीर परिणामों के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि उनमें सरकारी नौकरी/सरकारी ठेके आदि नहीं मिल पायेंगे।'

बिहार सरकार के इस आदेश के बाद विवाद बढ़ने की संभावना है-

बिहार सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस द्वारा किसी भी व्यक्ति के संबंध में समर्पित सत्यापन प्रतिवेदन अत्यन्त ही संवेदनशील दस्तावेज है। इसे बिना अनावश्यक विलंब के आवेदक को परेशान किये बैगेर सही-सही तैयार किया जाना आवश्यक है। सरकार की तरफ से जारी इस आदेश के बाद विवाद बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

नीतीश कुमार सरकार के इस ऐलान पर विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने किया हमला-

नीतीश कुमार सरकार के इस ऐलान से प्रदेश के छात्रों में काफी नाराजगी है। वहीं, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी इस फैसले को छात्रों के भविष्य से मजाक वाला बताया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुसोलिनी और हिटलर को चुनौती दे रहे नीतीश कुमार कहते हैं अगर किसी ने सत्ता व्यवस्था के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन कर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया तो आपको नौकरी नहीं मिलेगी। मतलब नौकरी भी नहीं देंगे और विरोध भी प्रकट नहीं करने देंगे। बेचारे 40 सीट के मुख्यमंत्री कितने डर रहे हैं? 

टॅग्स :बिहारसरकारी नौकरीनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?