लाइव न्यूज़ :

स्टडी टूर पर मणिपुर में रंगरेलियां मनाते दिखे बिहार के चार विधायक, वीडियो वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 10, 2019 14:58 IST

भारत-म्यांमार की सीमा पर मौजूद मोरेह शहर में लड़की के साथ नाचते हुए बिहार के विधायक कैमरे में कैद हो गये हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि विधायक के साथ नाच रही लड़की किशोर उम्र की है. 

Open in App
ठळक मुद्देस्टडी टूर पर मणिपुर गए बिहार के चार विधायकों की कथित तौर पर मस्ती करते हुए वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नेता नशे में झूमते और हाथों में शराब लिए लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करते हुए देखे जा रहे हैं.

बिहार के कुछ माननीय विधायको का एक विवादित वीडियो सामने आने के बाद जितनी मुंह उतनी बातें कही जाने लगी हैं. दरअसल, विधानसभा से स्टडी टूर पर मणिपुर गए बिहार के चार विधायकों की कथित तौर पर मस्ती करते हुए वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चार शख्स नशे में झूमते और हाथों में शराब लिए लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करते हुए देखे जा रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद सूबे में लोग तरह-तरह की बातें करने लगे हैं और राजनीति भी गर्मा गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन विधायकों का नाम इस वीडियो के साथ सामने आ रहा है, उनमें से एक राजद के शिवचंद्र राम भी हैं जो वैशाली के राजापाकड़ सुरक्षित सीट से विधायक हैं. लेकिन विधायक जी ने अपने आप को इस वीडियो से अलग किया है. वायरल वीडियो में राजद विधायक एक लड़की के कंधे पर जबर्दस्ती हाथ रखने की कोशिश कर रहे हैं. 

लड़की के द्वारा हाथ हटाये जाने के बावजूद वह हाथ पकड़ कर नाच रहे हैं. साथ ही गले मिलने की कोशिश भी कर रहे हैं. यही नहीं, खुद अपने हाथ से लड़की को पेय पदार्थ भी पिला रहे हैं. कहा जा रहा है कि वहां से प्रकाशित इंफाल टाइम्स में इसबावत खबर भी छपी है. उसके मुताबिक, स्टडी टूर पर मणिपुर गये बिहार के चार विधायक रंगरलियां मनाते पकड़े गए हैं. इनमें राजद के दो विधायकों के साथ-साथ जदयू और भाजपा के भी विधायक शामिल हैं. 

बताया जा रहा है कि भारत-म्यांमार की सीमा पर मौजूद मोरेह शहर में लड़की के साथ नाचते हुए बिहार के विधायक कैमरे में कैद हो गये हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि विधायक के साथ नाच रही लड़की किशोर उम्र की है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' के तहत उठाये जा रहे विकास कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए एक जून को सुपौल के पिपरा विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक व समिति के अध्यक्ष यदुवंश कुमार यादव, वैशाली जिले के राजा पाकर के राजद विधायक शिवचंद्र राम, पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर से भाजपा विधायक सचिन प्रसाद सिंह और समस्तीपुर के हसनपुर से जदयू विधायक राज कुमार राय मणिपुर के दौरे पर गये थे. यह वीडियो इंडो-म्यांमार की सीमा पर स्थित मोरेह शहर की है. सुपौल के पिपरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक और समिति के अध्यक्ष यदुवंश कुमार यादव ने विधायकों की टीम का नेतृत्व किया था.

वहीं इस वीडियो के वायरल होने पर राजद विधायक शिवचंद्र राम ने कहा कि वो मणिपुर गए तो जरूर थे, लेकिन इस वीडियो से उनका कोई लेना देना नहीं है. बिहार के पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम ने वीडियो मामले पर सफाई देते हुए कहा कि ऐसे किसी वीडियो से हमारा कोई संबंध नहीं है और मुझे बदनाम करने की साजिश हो रही है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच हो. शिवचन्द्र राम ने माना वह बिहार विधानसभा की कमिटी की बैठक में शामिल होने इंफाल गए थे.

उनके साथ जदयू और भाजपा के भी विधायक थे. हम लोग 30 जून को इम्फाल गए थे लेकिन ऐसी किसी पार्टी से उनका कोई लेना देना नहीं है. जबकि कथित तौर पर विधायकों के डर्टी डांस का वीडियो वायरल होने के बाद यदुवंश यादव ने खुद को इस वीडियो से अलग किया है और झूठा बताया है. यदुवंश ने भी कहा कि स्टडी टूर में मणिपुर गया था, लेकिन वायरल वीडियो झूठा है और इस वीडियो में मैं नहीं. 

यदुवंश सुपौल के पिपरा से है राजद के विधायक हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है. चूंकि विधायकगण तीन प्रमुख दलों से हैं, इसलिए इसपर कोई कुछ बोलने से अभी कतरा रहा है.

टॅग्स :बिहारआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब