लाइव न्यूज़ :

Bihar FLOOD News: नेपाल में बारिश और बिहार में आफत?, 16 जिलों के 400000 लोग प्रभावित, नीतीश कुमार का हवाई सर्वे

By एस पी सिन्हा | Updated: October 1, 2024 17:41 IST

Bihar FLOOD News: सरकार द्वारा प्रभावित इलाकों में लोगों के लिए तमाम तरह की मदद पहुंचाई जा रही है। लेकिन बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देराहत और बचाव कार्य में किसी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बिहार में बाढ़ के कारण 16 जिलों के करीब चार लाख लोग प्रभावित हो गए हैं। राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं, लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहे हैं।

Bihar FLOOD News: बिहार में बाढ़ से मचे त्राहिमाम के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वे किया। उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी थे। इसके अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल संसाधन विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहे और लगातार मॉनिटरिंग करते रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि निचले इलाकों में जहां पानी बढ़ रहा है, संभावित परिस्थितियों पर पूरी नजर रखें। जिलाधिकारी लगातार निगरानी करते रहें। अभियंता पूरी तरह अलर्ट रहें और वरीय पदाधिकारी स्थल पर कैंप करते रहें। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दरअसल, बिहार में बाढ़ के कारण 16 जिलों के करीब चार लाख लोग प्रभावित हो गए हैं। बाढ़ से हाहाकार की स्थिति बन गई है। जिला प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं, लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहे हैं। सरकार द्वारा प्रभावित इलाकों में लोगों के लिए तमाम तरह की मदद पहुंचाई जा रही है। लेकिन बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने की जरूरत है।

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद अधिकारियों के साथ हालात की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री विजय चौधरी, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार दीपक कुमार मौजूद थे। इससे पहले बीते 20 सितंबर को भी मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया था और अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए थे।

टॅग्स :बिहारबाढ़नेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?