लाइव न्यूज़ :

बिहारः बेगूसराय बालिका गृह की गार्ड को बंधक बना चाभी छीनकर भागी पांच लड़कियां, पुलिस ने चार को पकड़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 9, 2019 14:48 IST

बेगूसरायः बालिका गृह से भागने के बाद सभी लड़कियां बेगूसराय रेलवे स्टेशन पहुंचीं. लड़कियां ट्रेन पकड़कर शहर से भागने की फिराक में थीं, लेकिन उसके पहले ही रेल पुलिस ने उन्हें धर दबोचा.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बेगूसराय जिले में रतनपुर ओपी के निराला नगर स्थित एक बालिका गृह से सोमवार (09 सितंबर) सुबह पांच लड़कियां अचानक फरार हो गईं. बालिका गृह की महिला गार्ड को बंधक बना और उससे चाभी छीन लड़कियां मेन गेट से भाग खड़ी हुईं.

बिहार के बेगूसराय जिले में रतनपुर ओपी के निराला नगर स्थित एक बालिका गृह से सोमवार (09 सितंबर) सुबह पांच लड़कियां अचानक फरार हो गईं. बालिका गृह की महिला गार्ड को बंधक बना और उससे चाभी छीन लड़कियां मेन गेट से भाग खड़ी हुईं. भागने से पहले पांच लड़कियों ने सुबह गार्ड की पिटाई कर उसे कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गईं. लेकिन, पुलिस की तत्परता से पांच में से चार लड़कियों को बरामद कर लिया गया. एक लड़की को पुलिस तलाश रही है.

बताया जाता है कि बालिका गृह से भागने के बाद सभी बेगूसराय रेलवे स्टेशन पहुंचीं. लड़कियां ट्रेन पकड़कर शहर से भागने की फिराक में थीं, लेकिन उसके पहले ही रेल पुलिस ने उन्हें धर दबोचा. हालांकि एक लड़की भागने में सफल रही. घटना के बाद रतनपुर थाने की पुलिस ने बालिका गृह पहुंच कर गार्ड और दूसरी बच्चियों से पूछताछ की. फिलहाल पुलिस बरामद बच्चियों से भी पूछताछ कर रही है. 

बताया जा रहा है फरार हुई बच्चियों में एक को बालिका गृह उसके परिजनों को सौंपने वाली थी, लेकिन इसी बीच वह भी इनके साथ फरार हो गई. लड़कियों के फरार होने की खबर मिलते हो बालिका गृह प्रबंधन में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई. 

ओपीध्यक्ष सुधा कुमारी ने त्वरित कार्यवाई करते हुए बेगूसराय रेलवे स्टेशन से राज्यरानी ट्रेन से चार लड़कियों को बरामद कर लिया. एक लड़की की तलाश में पुलिस लगी हुई है. 

पुलिस के मुताबिक, भागी लड़कियों ने पहले अंदर से गेट को पूरा लॉक कर दिया और बाद में सुरक्षा गार्ड से चाभी छीन कर गेट खोलकर भाग गईं. इस मामले में अब तक यह बात सामने नहीं आई है कि लड़कियों ने ऐसा क्यों किया और इसके पीछे उनका मकसद क्या था? लापता लड़की झारखंड की बताई जा रही है. 

यहां बता दें कि छह अगस्त को बलिया थाना क्षेत्र के रेड लाइट एरिया से पुलिस और मानव तस्करी रोकने के लिए काम करने वाले एक संगठन ने कुछ बच्चियों को पकड़ा था. भागने वाली लड़कियों में उनमें से भी कुछ शामिल हैं. फिलहाल एक बच्ची की बरामदगी को लेकर बेगूसराय, खगडिया और समस्तीपुर जीआरपी को अलर्ट किया गया है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब