लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के कारण खुद फसल काटने को मजबूर हैं किसान, परिजनों संग कर रहे काम

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 9, 2020 20:54 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) का असर खेती पर भी देखने को मिल रहा है। कोरोना की वजह से देश में हुए लॉकडाउन के चलते किसानों को फसलें काटने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से वो खुद ही फसल काट रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण कोई मजदूर नहीं है।पटना के रहने वाले किसान उपेंद्र कुमार का कहना है कि फसलें काटने में घर के बड़े सदस्य भी हमारी मदद कर रहे हैं।

पटना: कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते किसानों को फसलें काटने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में राजधानी पटना में किसान खुद ही फसलें काटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, इस मामले में पटना के रहने वाले किसान उपेंद्र कुमार का कहना है कि फसलें काटने में घर के बड़े सदस्य भी हमारी मदद कर रहे हैं।

अपनी बात को जारी रखते हुए उपेंद्र  ने कहा, 'इस वर्ष खराब मौसम के कारण हमारी अधिकांश फसलें नष्ट हो गई थीं, इसलिए हम जो बचा है, उसे बचा रहे हैं। ये काम बहुत मुश्किल है लेकिन एक गरीब व्यक्ति को अपना पेट भरने के लिए काम करना पड़ता है। कोरोना वायरस के कारण कोई मजदूर नहीं है। अगर हमें कोई मजदूर मिलता है, तो भी वह 100 रुपये लेगा, इसलिए यह बेहतर है कि हम इसे स्वयं करें और कुछ पैसे बचाएं।'

बता दें कि पूरे देश को कोरोना वायरस ने अपनी गिरफ्त में ले रखा है। इस महामारी की वजह से देश में कुल 5734 लोग संक्रमित हो गए हैं, जबकि इसके कारण 166 लोगों की मृत्यु हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?