Bihar Exit Poll Result 2025: एनडीए को 147-167 सीट, महागठबंधन को 70-90 सीट?, Matrize-IANS एक्जिट पोल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2025 19:12 IST2025-11-11T18:42:45+5:302025-11-11T19:12:59+5:30
Bihar Exit Poll Result 2025 Live: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समाप्त, अनंतिम रूप से 67.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है: अधिकारी।

Bihar Exit Poll Result 2025 Live
नई दिल्लीः बिहार चुनाव में मतदान खत्म हो गया और 14 नवंबर को मतगणना है। 6 और 11 नवबंर को दो चरण में मतदान कराया गया। सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक में टक्कर है। हालांकि प्रशांत किशोर भी टक्कर में हैं। जन सुराज पहली चुनावी मैदान में है। तेजस्वी और तेज प्रताप यादव, लोक गायिका मैथिली ठाकुर (अलीनगर), जेडी(यू) के अनंत कुमार सिंह (मोकामा) को अपनी-अपनी सीटों पर कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा। 243 विधानसभा सीटों में से, किसी भी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए कम से कम 122 सीटें जीतनी होती हैं।
1. Bihar Exit Poll Result 2025: Matrize-IANS-
एनडीएः 147-167
महागठबंधनः 70-90
जन सुराजः 0-2
अन्यः 2-8।
2. Bihar Exit Poll Result 2025: पीपल्स इंसाइट-
एनडीएः 133-148
महागठबंधनः 87-102
जन सुराजः 0-2
अन्यः 3-6।
3. Bihar Exit Poll Result 2025: जेवीसी पोल-
एनडीएः 130-150
महागठबंधनः 88-103
जन सुराजः 0-2
अन्यः 3-6।
4. Bihar Exit Poll Result 2025: दैनिक भाष्कर-
एनडीएः 145-160
महागठबंधनः 73-91
जन सुराजः 0-2
अन्यः 5-10।
5. Bihar Exit Poll Result 2025: पीपुल्स पल्स-एनडीटीवी इंडिया
एनडीए: 133-159
महागठबंधन: 75-101
अन्य: 02-08।
6. Bihar Exit Poll Result 2025: ईटी एग्जिट पोल-
एनडीएः 135-150
महागठबंधनः 88-103
अन्यः 3-7।
7. Bihar Election 2025 Exit Polls Results Live Updates: दिल्ली सट्टा बाजार अनुमान-
भाजपा: 69-71
जदयू: 59-61
राजद: 67-69
एनडीए: 142-145
महागठबंधन: 88-91
भविष्यवाणी: एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने की उम्मीद।