लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजस्वी यादव के काफिले में चल रहे एस्कॉर्ट वाहन की कार से हुई टक्कर, 1 की मौत, 6 पुलिसकर्मी समेत अन्य कई घायल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 27, 2024 09:44 IST

राजद नेता तेजस्वी यादव के काफिले की एक एस्कॉर्ट गाड़ी बुधवार देर रात बिहार के पूर्णिया में हादसे की शिकार हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी बुधवार देर रात पूर्णिया में हुई हादसे की शिकार हादसे में एस्कॉर्ट वाहन के चालक होम गार्ड हलीम आलम की मौत हो गई हैहादसे में घायल हुए लोगों का इलाज पुर्णिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हो रहा है

पटना:बिहार में मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के काफिले की एक एस्कॉर्ट गाड़ी बुधवार देर रात बिहार के पूर्णिया में हादसे की शिकार हो गई।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार एस्कॉर्ट वाहन के चालक, जिसकी पहचान होम गार्ड हलीम आलम के रूप में की गई है। हादसे में उसकी मौत हो गई, वहीं इस घटना में तेजस्वी यादव के साथ काफिले में चल रहे छह पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार इस हादसे में घायलों का इलाज पुर्णिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में किया जा रहा है।

हादसे के संबंध में बताया जा रहा है कि तेजस्वी य यादव के काफिले की एक कार की दूसरी कार से टक्कर हो गई। घटनास्थल से मिले वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक वाहन कारों को खींच रहा है और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना पूर्णिया के बिलौरी पैनोरमा हाइट के करीब हुई। तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा के काफिले का एक वाहन नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर तोड़ते हुए विपरीत लेन में जा रहे एक वाहन से टकरा गया। कथित तौर पर एस्कॉर्ट वाहन की गति तेज होने के कारण तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में  कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टक्कर में क्षतिग्रस्त हुई दूसरी कार में यात्रा कर रहे तीन पुरुष और एक महिला भी बुरी तरह से घायल हो गए हैं और उन्हें भी इलाज के लिए जीएमसीएच ले जाया गया है। एस्कॉर्ट पुलिस ने कहा कि हादसे की जांच जारी है।

मालूम हो कि सूबे में महागठबंधन की सरकार गिरने और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव फिलहाल पूरे बिहार की 'जन विश्वास यात्रा' पर हैं। तेजस्वी यादव की यह यात्रा 20 फरवरी को शुरू हुई और 11 दिनों तक चलनी है, इस यात्रा के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्य के सभी 38 जिलों की यात्रा करेंगे।

लोकसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का यह जनसंपर्क अभियान 28 जनवरी को उनकी पार्टी के सत्ता से बेदखल होने के तीन सप्ताह शुरू हुआ है, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद सहित महागठबंधन से से नाता तोड़ते हुए नई सरकार बनाने के लिए भाजपा नीत एनडीए का दामन थाम लिया था। तेजस्वी यादव अगस्त 2022 से पिछले महीने तक नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीबिहारपूर्णिंयासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार