पटनाः बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस कड़ा रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुट गई है। अपराधियों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई में एनकाउंटर, धरपकड़ और अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर जैसी सख्त कार्यवाहियां शामिल हैं। अपराध पर लगाम कसने के लिए इनामी से लेकर कुख्यात की गिरफ्तारी के लिए में एसटीएफ और पटना पुलिस कार्रवाई सिर्फ छापेमारी तक नहीं है। पटना, बेगूसराय, और कोढ़ा गैंग जैसे मामलों में पुलिस ने कुख्यात बदमाशों को चिन्हित कर, गिरफ्तारियां की हैं और भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।
पुलिस ने पटना (मसौढी) और बेगूसराय में सक्रिय गैंगस्टर्स के साथ मुठभेड़ की, जिसमें अपराधी घायल हुए और पकड़े गए। इस तरह अगर अपराधी पुलिस पर फायरिंग कर रहें तो उन्हें उन्हीं की भाषा में पुलिस जवाब दे रही है। जवाबी कार्रवाई से पुलिस भी नहीं चूक रही। बीते आठ माह में इसका असर पटना में भी दिख रहा है।
पिछले साल जून से लेकर इस साल जनवरी तक पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की 14 घटनाएं सामने आ चुकी है, जिसमें एक अपराधी ढेर हो गया, जबकि अन्य के पैर में गोली लगी। कहा जाए तो एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीमें योजनाबद्ध तरीके से ऐसे कुख्यातों की गिरफ्तारी में जुटी है, जो वर्षों से लेकर हाल के कुछ माह से गिरफ्तारी से बच रहे थे।
इन पर न केवल इनाम घोषित था, बल्कि कई राज्यों में इनके नेटवर्क फैले थे। इसके साथ ही दूसरे राज्यों से भी आरोपितों की धरपकड़ तेज हो गई है।किया। एसटीएफ ने उसके पैर में गोली मार दी। बता दें कि 07 जुलाई 2025 को पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र में ईंट-भट्टा के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में विकास उर्फ राजा ढेर हो गया।
इसी तरह 13 जुलाई 2025 को रानी तालाब के सरैया स्थित बगीचे में लूटपाट के मामले में गिरफ्तार आरोपित के पैर में मारी गई गोली। 6 अगस्त 2025 को कुख्यात को पकड़ने के लिए पुलिस ने फुलवारीशरीफ में छापामारी की, मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगी। 15 अगस्त 2025 को पटना जिले के रानी तालाब में आरोपित और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।
पुलिस ने आरोपित के पैर में मारी गोली। 17 अगस्त 2025 को आलमगंज के बिस्कोमान गोलंबर के पास पुलिस और कुख्यात के बीच एक मुठभेड़, पैर में मारी गई गोली। 16 नवंबर 2025 को पटना जिले के खुशुरूपुर में सड़क किनारे पुलिस और इनामी अपराधी के बीच मुठभेड़। अपराधी के पैर मे लगी गोली।
10 दिसंबर 2025 को पटना जिले के जानीपुर में बैंक कर्मी से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने वाले आरोपित के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली। 2 जनवरी 2026 को राजधानी पटना के खगौल में वांछित इनामी अपराधी पैर में गोली लगने से घायल हुआ। फरार होने के प्रयास में फायरिंग की थी।
15 जनवरी 2026 को पटना जिले के मनेर के रतन टोला में पुलिस मुठभेड़ के बाद लूटकांड के आरोपित के पैर में गोली मार दी गई। जबकि 22 जनवरी 2026 को पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में लारेंस बिश्नोई गैंग के अपराधी के साथ मुठभेड़, पुलिस ने पैर में मारी गोली। वहीं, बुलडोजर कार्रवाई करते हुए किशनगंज में पुलिस ने अवैध स्मैक ठिकानों को बुलडोजर से नष्ट किया।
पुलिस ने राज्य भर के टॉप-10 अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सूची बनाकर उन्हें 'डेड या अलाइव' (मारने या पकड़ने) का लक्ष्य रखा है। इसी कडी में कटिहार और आसपास के जिलों में सक्रिय कोढ़ा गैंग (जो गहने छीनने में माहिर है) के सदस्यों को गिरफ्तार कर बाइक और हथियार जब्त किए गए।
वहीं, स्कूलों और कॉलेजों के बाहर सुरक्षा बढ़ाने के लिए 2,000 स्कूटर खरीदे जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार में विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप) अधिनियम के तहत बिहार पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, जो राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए की जा रही है।