लाइव न्यूज़ :

बिहार: विधानसभा परिसर में मिलीं शराब की खाली बोतलें, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगा

By विशाल कुमार | Updated: November 30, 2021 15:10 IST

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह एक बहुत ही गंभीर मामला है. एक जांच कराई जानी आवश्यक है। अगर स्पीकर मंजूरी देते हैं तो हम मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से जांच के लिए कह सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को बिहार विधानसभा के परिसर में शराब की कई खाली बोतलें पाई गईं।एक दिन पहले ही एनडीए विधायकों ने हाथ उठाकर पूर्ण शराबबंदी की कसम खाई थी।तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे और राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग की।

पटना:नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के विधायकों द्वारा राज्य में पूर्ण शराबबंदी का संकल्प लिए जाने के एक दिन बाद ही मंगलवार को बिहार विधानसभा के परिसर में शराब की कई खाली बोतलें पाई गईं।

घटना की निंदा करते हुए बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे और राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग की। तेजस्वी ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। शराब की बोतलें पूरे राज्य में पाई जा रही हैं. शराब पर पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए।

वहीं, मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह एक बहुत ही गंभीर मामला है. एक जांच कराई जानी आवश्यक है। अगर स्पीकर मंजूरी देते हैं तो हम मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से जांच के लिए कह सकते हैं।

बता दें कि, शराब की खाली बोतलें बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी चार घटकों के विधायकों द्वारा नीतीश कुमार के शराब प्रतिबंध के फैसले के पक्ष में हाथ उठाने के ठीक एक दिन बाद मिलीं। उन्होंने सर्वसम्मति से राज्य भर में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के राज्य सरकार के कदम का समर्थन करने का भी संकल्प लिया था।

वहीं, विधानसभा सत्र के पहले दिन विपक्ष ने राज्य में शराब माफिया को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए नीतीश कुमार सरकार की आलोचना की।

शराबबंदी को महज दिखावा बताते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की पुलिस सिर्फ शराब खरीदने वालों को गिरफ्तार कर रही है, जबकि असली अपराधी शराब माफिया खुलेआम घूम रहे हैं। केवल गरीब ग्रामीण या तो मर रहे हैं या गिरफ्तार हो रहे हैं।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादवराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं