लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections Polls of Exit polls: बिहार में अब की बार तेजस्वी सरकार, नहीं चल सकी नीतीश कुमार की 'बयार'

By स्वाति सिंह | Updated: November 7, 2020 22:00 IST

Bihar elections Exit polls: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम फेज के मतदान खत्म होने के साथ ही विभिन्न टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल्स आ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार चुनाव के सभी प्रमुख एग्जिट पोल्स ने नीतीश कुमार की विदाई दिखाई हैज्यादातर सर्वे में तेजस्वी नीत महागठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhansabha election) के लिए शनिवार को तीसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आए। ज्यादातर सर्वे में तेजस्वी नीत महागठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। बिहार चुनाव के एग्जिट पोल के जरिए आप अनुमान लगा सकते हैं कि इस बार बिहार की जनता किस पर भरोसा जता रही है।

हालांकि, बता दें कि एग्जिट पोल पूरी तरह से सटीक होंगे ऐसा कतई नहीं है। कई बार एग्जिट पोल सही भी होते हैं तो कई बार गलत भी साबित होते रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और विपक्षी महागबंधन के बीच माना जा रहा है। 

टुडेज-चाणक्य में महागठबंधन की सुनामी

कई चुनावों में सीटक एग्जिट पोल देने वाले टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में इस बार महागठबंधन की सुनामी चलती हुई दिखाई दे रही है। न्यूज 18 और टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में महागठबंधन को 180 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एनडीए को करारा झटका लग सकता है। पोल में एनडीए को सिर्फ 55 सीटें मिल रही हैं। वहीं, अन्य के खाते में 8 सीटें जा सकती हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया Exit poll

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक नीतीश कुमार को 35 प्रतिशत लोगों ने सीएम पद के उपयुक्त माना है। चिराग पासवान को 7 प्रतिशत और उपेंद्र कुशवाहा को 4 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। टुडे-चाणक्य के मुताबिक, तेजस्वी यादव अगले मुख्यमंत्री बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोल के अनुसार, महागठबंधन को 139-161 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि एनडीए 69-91 सीटें जीत सकता है। वहीं, एलजेपी को 03-05 सीटें मिल सकती हैं। 

रिपब्लिक टीवी-जन की बात एग्जिट पोल

बिहार चुनाव को लेकर रिपब्लिक भारत-जन की बात के एक्जिट पोल में महागठबंधन 138 सीटें जीत सकता है। सर्वे में एनडीए को 91 से 117 सीटों का अनुमान जताया गया है। महागठबंधन के खाते में 118 से 138 सीटें जा सकती हैं। एलजेपी को 5 से 8 सीट का अनुमान है, अन्य को 3 से 6 सीटें जाने का अनुमान है।

रिपब्लिक भारत और जन की बात के एक्जिट पोल के मुताबिक, बिहार चुनाव में एनडीए से चुनाव लड़ने वाली एलजेपी ने जेडीयू को करीब 25 सीटों पर नुकसान पहुंचाया है। R Bharat और जन की बात के सर्वे में NDA को 37-39 फीसदी वोट, महागठबंधन को 40-43 फीसदी वोट, LJP को 7-9 फीसदी वोट, अन्य को 9-11 फीसदी वोट, HAM को 1.5-2 फीसदी वोट का अनुमान है।

Times Now-C voter Exit Poll

टाइम्स नाउ-सी वोटर एग्जिट पोल में यूपीए को एनडीए से आगे निकलने की बात कही गई है। हालांकि इस सब में सबसे बड़ी चिंता का विषय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू पार्टी के लिए है। Times Now-C voter Exit Poll में जेडीयू को 50 से भी कम सीटों पर सिमटता दिखाया गया है। टाइम्स नाउ-सी वोटर एग्जिट पोल में सीट शेयरों को लेकर जारी आंकड़ों में जेडीयू के खाते में केवल 42 सीटें आने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं है और पूरी तस्वीर 10 नवंबर को आने वाले नतीजों के बाद ही सामने आएगी।

Times Now-C voter Exit Poll के अनुसार एनडीए में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। एनडीए को बिहार में कुल 116 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसमें बीजेपी के खाते में 116 और जेडीयू के खाते में 42 सीटें जाने का अनुमान है। इसके अलावा जीतनराम मांझी की 'हम' पार्टी के खाते में 2 और विकासशील इंसान पार्टी के खाते में भी 2 सीटें जाने का अनुमान है।

ABP News-CVoter Exit PollABP News-CVoter Exit Poll के अनुसार बिहार में एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर है। वोट प्रतिशत देखा जाए तो नीतीश गठबंधन को 37.7 प्रतिशत वोट मिल रहा है। राजद-कांग्रेस और वाम दलों को 36.3 प्रतिशत और चिराग पासवान को 8.5 प्रतिशत और अन्य दलों को 17.5 प्रतिशत मत मिल रहा है।

कुल सीटें- 243

नीतीश+ 104-128लालू+ 108-131पासवान 1-3अन्य 4-8

TV9 भारतवर्ष एग्जिट पोल में क्या है अनुमान?

टीवी9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में महागठबंधन को 125 सीटें तक मिलने का अनुमान है। पोल में महागठबंधन को 115-125 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, एनडीए 110 से 120 सीटें जीतने में कामयाब हो सकता है। एलजेपी को 3-5 तो अन्य को 10-15 सीटें मिल सकती है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू थी जिसे 71 सीटें हासिल हुई थी। इसके अलावा बीजेपी को 54, कांग्रेस को 27, एलजेपी को 2, आरएलएसपी को 2, हम को 1 और अन्य के हिस्से में 7 सीटें गई थी।

वहीं, साल 2015 के चुनाव में नीतीश कुमार की अगुवाई में चुनाव मैदान में उतरी राजद 101 सीटों पर चुनााव लड़ी थी जबकि इस चुनाव में वह 144 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। महागठबंधन में सबसे मजबूत और पिछले चुनाव में सबसे बड़े दल राजद का इस चुनाव में अधिकांश सीटों पर जदयू से मुकाबला है। इस चुनाव में 77 सीटों पर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जदयू के उम्मीदवार राजद के उम्मीदवार के सामने हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से जदयू जहां 115 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं बीजेपी 110 सीटों पर चुनाव मैदान में है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?