लाइव न्यूज़ :

बिहार में NDA ने लहराया जीत का परचम: 20 साल बाद राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी BJP, नीतीश 7वीं बार बनेंगे CM!

By स्वाति सिंह | Updated: November 11, 2020 01:12 IST

बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें है। वहीं, सरकार बनाने के लिए 122 सीटों का आंकड़ा पार करना होता है। यहां एनडीए ने जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा चुनाव के नतीजें सामने आगए हैं। एनडीए गठबंधन ने राज्य में परचम लहराया है।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजें सामने आ गए हैं। एनडीए गठबंधन ने महागठबंधन को हराते हुए राज्य में परचम लहराया है। इसके साथ ही नीतीश कुमार लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री पड़ की शपथ लेंगे।हालांकि, रुझानों में एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर रही थी। 

इस बार बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन को 125 सीटें मिली हैं, जबकि तेजस्वी नेतृत्व महागठबंधन को 110 सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ रहा है। इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी के खाते में एक सीट आई है जबकि अन्य के खाते में सात सीटें गई हैं।

बता दें कि बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें है। वहीं, सरकार बनाने के लिए 122 सीटों का आंकड़ा पार करना होता है। यहां एनडीए ने जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।

बिहार चुनाव के नतीजें गदगद हुए पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के प्रत्येक वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है। बिहार में 15 साल बाद भी NDA के सुशासन को फिर आशीर्वाद मिलना यह दिखाता है कि बिहार के सपने क्या हैं, बिहार की अपेक्षाएं क्या हैं।

बिहार के युवा साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया दशक बिहार का होगा और आत्मनिर्भर बिहार उसका रोडमैप है। बिहार के युवाओं ने अपने सामर्थ्य और NDA के संकल्प पर भरोसा किया है। इस युवा ऊर्जा से अब NDA को पहले की अपेक्षा और अधिक परिश्रम करने का प्रोत्साहन मिला है।

बिहार चुनाव परिणाम पर अमित शाह का ट्वीट

बिहार के हर वर्ग ने फिर एक बार खोखलेवादे, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार कर NDA के विकासवाद का परचम लहराया है। अमित शाह ने कहा कि यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के डबल इंजन विकास की जीत है। बिहार में विकास, प्रगति और सुशासन को चुनने के लिए सभी का धन्यवाद।  

बिहार चुनाव नतीजों पर बीजेपी का बयान

बिहार चुनाव नतीजों पर बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि आरजेडी अपनी हरा पचा नहीं पा रही है। आरजेडी का व्यवहार एक बच्चे की तरह है। वहीं सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जनता ने एक बार फिर एनडीए पर विश्वास दिखाया है। बीजेपी ने कहा कि आरजेडी की हरकत 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।' 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020आरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं