लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों में खरगे, राहुल, प्रियंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2025 20:39 IST

कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, कन्हैया कुमार और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव शामिल हैं।

Open in App

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, कन्हैया कुमार और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव शामिल हैं। कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, कांग्रेस की बिहार इकाई के प्रमुख राजेश राम, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला और सैयद नसीर हुसैन के साथ-साथ वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, तारिक अनवर, गौरव गोगोई, मोहम्मद जावेद और अखिलेश प्रसाद सिंह भी इस सूची में शामिल हैं। 

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वामपंथी दलों वाले विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) ने बिहार चुनाव के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, चरणजीत सिंह चन्नी, अलका लांबा, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, रंजीत रंजन, राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव, अनिल जयहिंद और राजेंद्र पाल गौतम के नाम भी पार्टी द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। 

इनपुट पीटीआई भाषा  

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025कांग्रेसराहुल गांधीPriyanka Gandhi Vadra
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?