लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2025: चुनाव में जीत की संभावना वाले ही उम्मीदवारों को भाजपा देगी टिकट, करीब 1300 संभावित प्रत्याशियों का किया जाएगा स्कैनिंग

By एस पी सिन्हा | Updated: September 7, 2025 16:00 IST

सूत्रों की मानें तो भाजपा ने इस बार 2020 की तुलना में 30 फीसदी अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। बताया जा रहा है कि भाजपा एक सीट के लिए 3 उम्मीदवारों का चयन करेगी। जिनमे से एक को टिकट मिलेगा। 

Open in App

पटना:बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे से पहले ही भाजपा अपनी नई रणनीति तैयार करने लगी है। भाजपा में प्रत्याशियों का चयन कैसे होगा, इसको लेकर एक मूल मंत्र तैयार किया गया है। इसके तहत टिकट उसी प्रत्याशी को मिलेगा जिसकी जीतने की संभावनाएं अधिक होगी। सूत्रों की मानें तो भाजपा ने इस बार 2020 की तुलना में 30 फीसदी अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। बताया जा रहा है कि भाजपा एक सीट के लिए 3 उम्मीदवारों का चयन करेगी। जिनमे से एक को टिकट मिलेगा। 

सूत्रों के अनुसार भाजपा करीब 1300 संभावित प्रत्याशियों की स्कैनिंग करेगी। हर सीट पर 11 से 13 दावेदारों के नाम पर विचार होगा। उनमें से 3 नामों की फाइल दिल्ली भेजी जाएगी और अंतिम फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। पहले प्रत्याशियों की लोकप्रियता का आकलन किया जाएगा कि क्षेत्रीय स्तर पर प्रत्याशियों की पहचान कितनी है। जिसके बाद फीडबैक संग्रह किया जाएगा जो मतदाताओं, समाजसेवियों और संगठन से राय से होगा। स्थानीय नेतृत्व की सहमति ली जाएगी। विधानसभा प्रभारी और जिलाध्यक्ष की राय से उम्मीदवारों का चयन होगा। प्रदेश स्तर पर समीक्षा की जाएगी। जिसके बाद संभावित नामों की सूची दिल्ली भेजा जाएगा। 

इसके साथ ही सर्वे रिपोर्ट तैयार किया जाएगा, जिसमें पिछले चुनावों के आंकड़े और जीत-हार का अंतर होगा। 5 साल का आकलन किया जाएगा काम, लोकप्रियता और वरिष्ठ नेताओं की राय पर प्रत्याशियों का चयन होगा। जाति समीकरण और जीतने की संभावना पर जोर दिया जाएगा। प्रदेश स्तर से जो नाम दिल्ली भेजे जाएंगे, उनमें यह स्पष्ट करना होगा कि प्रत्याशी को टिकट क्यों मिलना चाहिए। 

साथ ही संबंधित विधानसभा की जातिगत समीकरण और सामाजिक संरचना की रिपोर्ट भी भेजी जाएगी। प्रत्याशी का बायोडाटा अनिवार्य होगा, जिसमें नाम, अनुभव, संगठनात्मक जिम्मेदारियां और क्षेत्र में काम का उल्लेख करना होगा। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बूथ और प्रखंड स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर चुका है। 

बताया जा रहा है कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। पेंशन बढ़ोतरी, रोजगार, 125 यूनिट फ्री बिजली, आयुष्मान कार्ड और किसान निधि जैसी योजनाओं का प्रचार किया जा रहा है। प्रखंड स्तर पर समाजसेवियों, मुखियाओं और स्थानीय प्रभावशाली लोगों से संपर्क साधा जा रहा है। नुक्कड़ सभाओं और बाजार बैठकों के जरिए चुनावी माहौल बनाने की कोशिश हो रही है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025Bihar BJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?