लाइव न्यूज़ :

Times Now C-voter Survey: बिहार में जारी रहेगा नीतीश राज, BJP को सबसे ज्‍यादा सीटें, ये पार्टी दूसरे नंबर पर

By स्वाति सिंह | Updated: October 13, 2020 07:27 IST

ओपीनियन पोल सर्वेक्षण से पता चलता है कि बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य के लोग नीतीश कुमार से भले ही कुछ खास प्रभावित नहीं हैं, लेकिन एक प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें नरेंद्र मोदी काफी पसंद हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देटाइम्स नाउ और सी-वोटर्स का बड़ा ओपीनियन पोल सामने आया है। सर्वे में महागठबंधन को सिर्फ 76 सीटें मिलती दिख रही हैं।

पटनाबिहार विधानसभा चुनाव को ल्रकर राज्य में चुनावी अपने चरम पर पहुंच रहा है। इसी बीच टाइम्स नाउ और सी-वोटर्स का बड़ा ओपीनियन पोल सामने आया है। ओपीनियन पोल सर्वेक्षण से पता चलता है कि बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य के लोग नीतीश कुमार से भले ही कुछ खास प्रभावित नहीं हैं, लेकिन एक प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें नरेंद्र मोदी काफी पसंद हैं। इसके साथ ही ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि बिहार में फिर से नीतीशे कुमार रहेंगे। 

टाइम्स नाउ और सी-वोटर्स के सर्वे में महागठबंधन को सिर्फ 76 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, इस बार बिहार की राजनीति में तेजस्वी के अलावा एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान की सबसे ज्यादा चर्चा है। टाइम्स नाउ और सी वोटर ने सोमवार को अपना ओपिनियन पोल जारी किया। राज्य की सभी 243-विधानसभा सीटों पर किए गए ओपिनियन पोल में अनुमान लगाया गया कि बीजेपी 85 सीटें हासिल करके सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की संभावना है। वहीं इसके सहयोगी नीतीश कुमार की जेडीयू 70 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी होगी।

टाइम्स नाउ और सी-वोटर्स के ओपिनियन पोल का निचोड़

इस पूरे ओपिनियन पोल का निचोड़ यह निकल रहा है कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में NDA लगभग 160 सीटों के साथ सत्ता में आ सकती है, जिसमें कि बीजेपी को करीब 84 सीटें और JDU को करीब 70 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, दूसरी ओर आरजेडी की झोली में 56 और कांग्रेस के खाते में 15 सीटें जा सकती हैं। इधर, LJP की बात करें तो 5 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को दो सीटें।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहारटाइम्स नाउनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीआरजेडीतेजस्वी यादवचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण