लाइव न्यूज़ :

जमुई विधानसभा सीटः राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण विजेता श्रेयसी सिंह ने राजद के विजय प्रकाश को हराया, 41000 वोटों से जीतीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 10, 2020 22:59 IST

बिहार की जमुई सीट से भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह का मुकाबला पूर्व मंत्री एवं राजद के कद्दावर उम्मीदवार विजय प्रकाश से था। भाजपा प्रत्याशी को 79603 वोट और राजद उम्मीदवार को 38554 वोट  मिले। आपको बता दें कि बांका सीट से श्रेयसी सिंह के पिता और मां सांसद रह चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देश्रेयसी सिंह ने राजद के विजय प्रकाश को हरा दिया है। 41000 वोटों से चुनाव जीत गई। शूटिंग में दुनियाभर में नाम कमाने वाली श्रेयसी हाल ही में भाजपा में शामिल हुई थी और पार्टी ने उन्हें जमुई से अपना प्रत्याशी बनाया। बिहार के दिग्गज नेता दिवंगत दिग्विजय सिंह की पुत्री हैं और पहली बार चुनावी राजनीति में उतरी हैं।

पटनाः जमुई विधानसभा सीट पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी ओर राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण विजेता श्रेयसी सिंह ने राजद के विजय प्रकाश को हरा दिया है। 41000 वोटों से चुनाव जीत गई। 

बिहार की जमुई सीट से भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह का मुकाबला पूर्व मंत्री एवं राजद के कद्दावर उम्मीदवार विजय प्रकाश से था। भाजपा प्रत्याशी को 79603 वोट और राजद उम्मीदवार को 38554 वोट  मिले। आपको बता दें कि बांका सीट से श्रेयसी सिंह के पिता और मां सांसद रह चुके हैं। 

राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक विजेता एवं स्टार निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में जमुई सीट पर भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। पहली बार चुनाव लड़ रही श्रेयसी ने यह सीट पर वर्तमान राजद विधायक विजय प्रकाश से छीनी। चुनाव आयोग के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

श्रेयसी सिंह ने इस सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी प्रकाश को 41 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। श्रेयसी को 79156 मत प्राप्त हुए जबकि प्रकाश को 38147 वोट प्राप्त हुए। श्रेयसी (27 वर्ष) पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री हैं जो कभी नीतीश कुमार के सहयोगी रहे थे लेकिन बाद में राहें अलग कर ली थी। श्रेयसी की मां पुतुल कुमारी ने 2014 के चुनाव में बांका सीट से लोकसभा चुनाव जीता था।

शूटिंग में दुनियाभर में नाम कमाने वाली श्रेयसी हाल ही में भाजपा में शामिल हुई थी और पार्टी ने उन्हें जमुई से अपना प्रत्याशी बनाया। 29 वर्षीया सिंह पूर्व मंत्री और बिहार के दिग्गज नेता दिवंगत दिग्विजय सिंह की पुत्री हैं और पहली बार चुनावी राजनीति में उतरी हैं।

जमुई सीट कई कारणों से हाईप्रोफाइल सीट के रूप में चर्चित है। इसमें एक कारण यह है कि शूटिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली श्रेयसी सिंह यहां से चुनाव लड़ रही हैं जो जमुई संसदीय क्षेत्र में आता है और जहां से लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान सांसद हैं। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग हो गई है और उन्होंने नीतीश कुमार को गठबंधन का नेता मानने से इनकार कर दिया है।

सीट के सामाजिक समीकरण पर नजर डालें तो यहां राजपूत और यादव मतदाता समान संख्या में हैं। इस सीट पर मतदाताओं की संख्या 2.91 लाख से अधिक है। श्रेयसी सिंह राजपूत समुदाय से आती हैं और उनके मुख्य प्रतिद्वन्द्वी विजय प्रकाश का संबंध लालू प्रसाद के मजबूत समर्थक माने जाने वाले यादव समुदाय से है। जमुई में मुस्लिम, पासवान सहित दलित समुदाय, अति पिछड़े और भूमिहार तथा ब्राह्मण मतदाताओं की भी अच्छी खासी संख्या है। विजय प्रकाश जमुई सीट से वर्तमान विधायक हैं और लालू प्रसाद के करीबी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकश नारायण यादव के भाई हैं।

श्रेयसी सिंह भी मानती है कि पलायन इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का चेहरा बनकर बिहार के लोगों का आजीविका के लिए पलायन रोकने के लिये काम करना चाहती हैं, ताकि प्रदेश के लोग अपने परिवार के साथ यहीं गरिमामय जीवन जी सकें। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरजेडीनरेंद्र मोदीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?