लाइव न्यूज़ :

बिहार: तारिक अनवर ने कहा- 'कांग्रेस की वजह से नहीं बनी महागठबंधन की सरकार, AIMIM की सफलता शुभ संकेत नहीं'

By विनीत कुमार | Updated: November 12, 2020 11:40 IST

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने बिहार में पार्टी के खराब प्रदर्शन को स्वीकर करते हुए कहा है कि कांग्रेस के कारण ही महागठबंधन की सरकार राज्य में नहीं बन पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्म-चिंतन करने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देतारिक अनवर ने माना- कांग्रेस की वजह से बिहार में नहीं बन सकी महागठबंधन की सरकारकांग्रेस पार्टी को सच को स्वीकार करना चाहिए और आत्म चिंतन करना चाहिए: तारिक अनवर

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर अब पार्टी के अंदर से भी आवाजें उठने लगी हैं। बिहार से आने वाले कांग्रेस नेता और पार्टी के महासचिव तारिक अनवर ने कहा है कि कांग्रेस का प्रदर्शन आरजेडी और लेफ्ट पार्टियों की तरह अच्छा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने भी महागठबंधन के अन्य पार्टियों की तरह अच्छा प्रदर्शन किया होता तो नतीजे अलग होते। 

तारिक अनवर ने साथ ही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की बिहार में सफलता पर भी चिंता जताई। अनवर ने ट्वीट कर कहा कि एआईएमआईएम की बिहार में एंट्री शुभ संकेत नहीं है। कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा पार्टी को सच को स्वीकार करना चाहिए और आत्म चिंतन करना चाहिए।

साथ ही तारिक अनव ने कहा कि 'भले ही भाजपा गठबंधन येन केन प्रकारेण चुनाव जीत गया, परन्तु सही में देखा जाए तो ‘बिहार’ चुनाव हार गया।क्योंकि इस बार बिहार परिवर्तन चाहता था।15 वर्षों की निकम्मी सरकार से छुटकारा, बदहाली से निजात चाहता था।'

नतीश कुमार पर भी साधा निशाना

नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि भाजपा की मेहरबानी रही तो नीतीश इस बार अंतिम रूप से मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। उन्होंने ट्वीट किया 'देखते हैं 'बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी'। सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार 16 नवंबर को सातवीं बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि, जेडीयू का प्रदर्शन इस चुनाव में खराब रहा है।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन वाली एनडीए ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। एनडीए को बिहार विधानसभा चुनाव में 125 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं, महागठबंधन 110 सीटें ही हासिल कर सका। एनडीए में शामिल बीजेपी ने 74 सीटों पर, जेडीयू ने 43 सीटों पर, विकासशील इंसान पार्टी ने 4 सीटों पर और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने भी 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। दूसरी ओर महागठबंधन की आरजेडी ने 75 सीटों पर, कांग्रेस ने 19 सीटों पर, भाकपा माले ने 12 सीटों पर, भाकपा और माकपा ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसजेडीयूतेजस्वी यादवमहागठबंधनएआईएमआईएमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण