बिहार चुनावः शिवहर सीट से चेतन आनंद आगे, 11000 वोटों की बढ़त

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 10, 2020 02:08 PM2020-11-10T14:08:39+5:302020-11-10T14:10:00+5:30

राजद ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद और बेटे चेतन आनंद को टिकट दिया है। लवली आनंद सहरसा से चुनावी मैदान में हैं।

Bihar election Shivhar seat lead by 11000 votes Chetan Anand ahead | बिहार चुनावः शिवहर सीट से चेतन आनंद आगे, 11000 वोटों की बढ़त

सीट पर नीतीश की पार्टी जेडीयू और लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद की प्रतिष्ठा दांव पर है।

Highlightsशिवहर जिले की एक मात्र सीट शिवहर विधानसभा पर मतगणना जारी है।शिवहर में राजद के चेतन आनंद अभी तक जदयू के दो बार से विधायक सर्फुद्दीन पर बढ़त बनाए हुए हैं।

पटनाः शिवहर विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। चेतन आनंद को अभी तक 22454 वोट मिले है। वहीं जदयू प्रत्याशी को 10888 वोट मिले है। 

राजद ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद और बेटे चेतन आनंद को टिकट दिया है। लवली आनंद सहरसा से चुनावी मैदान में हैं। बेटा शिवहर से चुनाव लड़ रहे हैं। शिवहर जिले की एक मात्र सीट शिवहर विधानसभा पर मतगणना जारी है।

शिवहर में राजद के चेतन आनंद अभी तक जदयू के दो बार से विधायक सर्फुद्दीन पर बढ़त बनाए हुए हैं। यहां दो राउंड की गिनती हो चुकी है, इस सीट पर नीतीश की पार्टी जेडीयू और लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद की प्रतिष्ठा दांव पर है।

 

 

Web Title: Bihar election Shivhar seat lead by 11000 votes Chetan Anand ahead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे