लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर फ़िर सुलगी चिंगारी, कपिल सिब्बल और कार्ति चिदंबरम ने बोला हमला

By शीलेष शर्मा | Updated: November 16, 2020 19:09 IST

बिहार और देश के विभिन्न राज्यों में हुये उप चुनावों के जो नतीजे आये उसके बाद यह नेता फिर सक्रिय हो गये हैं। पार्टी के सांसद कपिल सिब्बल और कार्ति चिदंबरम ने नेतृत्व पर बिना नाम लिये हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दिनों सोनिया गाँधी को पत्र लिख कर पार्टी की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाये थे।कार्ति चिदंबरम ने नेतृत्व को चेताया कि पार्टी को आत्म चिंतन की ज़रूरत है, ज़रूरत है कि हम विचार और आपसी संवाद करें। चिदंबरम ने यह टिप्पणी सिब्बल की चुनाव नतीज़ों पर आयी प्रतिक्रिया पर व्यक्त की। 

नई दिल्लीः बिहार चुनाव नतीजों में कांग्रेस के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी में नेतृत्व को लेकर फिर उन नेताओं के स्वर मुखर हो रहे हैं, जिन्होंने पिछले दिनों सोनिया गाँधी को पत्र लिख कर पार्टी की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाये थे।

23 नेताओं के आलोचना के स्वर को कार्य समिति की बैठक में दवा दिया गया था लेकिन बिहार और देश के विभिन्न राज्यों में हुये उप चुनावों के जो नतीजे आये उसके बाद यह नेता फिर सक्रिय हो गये हैं। पार्टी के सांसद कपिल सिब्बल और कार्ति चिदंबरम ने नेतृत्व पर बिना नाम लिये हमला बोला।

कार्ति चिदंबरम ने नेतृत्व को चेताया कि पार्टी को आत्म चिंतन की ज़रूरत है, ज़रूरत है कि हम विचार और आपसी संवाद करें। चिदंबरम ने यह टिप्पणी सिब्बल की चुनाव नतीज़ों पर आयी प्रतिक्रिया पर व्यक्त की। 

दरअसल कपिल सिब्बल ने परोक्ष रूप से राहुल गाँधी और उनकी टीम पर हमला करते हुये कहा कि मज़बूर हो कर उनको सार्वजनिक प्रतिक्रिया व्यक्त करनी पड़ रही है क्योंकि बात रखने के लिये उनके पास कोई मंच नहीं है। आज पार्टी को ज़रुरत है कि अनुभवी ,राजनीतिक हक़ीक़त को समझने वाले जिनको संघटन चलाने का ज्ञान हो ,ऐसे नेताओं को आगे लाया जाये, सिब्बल का इशारा सीधे राहुल गाँधी की ओर था। उन्होंने दो टूक कहा कि अब आत्म चिंतन का समय खत्म हो चुका है। पार्टी को सशक्त नेतृत्व की ज़रूरत है। चुनाव नतीजों ने साबित कर दिया है कि पार्टी कमज़ोर हो चुकी है ,इसे स्वीकारना होगा। 

आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने तो महागठबंधन की हार के लिये ठीकरा कांग्रेस के सिर फ़ोड़ते हुये राहुल -प्रियंका पर सीधा हमला किया ,हालांकि आरजेडी सांसद मनोज झा ने बात संभाली और कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है ,आरजेडी की राय नहीं।

परन्तु कांग्रेस नेता और महासचिव तारिक़ अनवर भी स्वीकारते हैं कि नतीज़ों में कांग्रेस की कमियाँ उजागर हुयी हैं। बगाबत का स्वर मुखर करने वाले काँग्रेस नेता फिर सक्रीय हो गये हैं। कश्मीर में गुलामनवी आज़ाद को किनारे लगाने के लिये पंचायत चुनाव में उनके समर्थकों को नेतृत्व के इशारे पर टिकट नहीं दिये जा रहे।

आज़ाद की राय थी कि फ़ारूक़ -महबूबा के फ़्रंट से कांग्रेस चुनावी समझौता न करे क्योंकि इससे जम्मू में कांग्रेस को नुकसान होगा लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने समझौता करने का निर्णय लेकर आज़ाद को संकेत दे दिया कि उनकी राय नेतृत्व को नहीं चाहिये। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसबिहार विधान सभा चुनाव 2020जेडीयूआरजेडीकपिल सिब्बलपी चिदंबरमतेजस्वी यादवसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए