लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: तेजस्वी के नेतृत्व वाले महागठबंधन की कमजोर कड़ी साबित हुई कांग्रेस!

By स्वाति सिंह | Updated: November 10, 2020 22:55 IST

कांग्रेस के सहयोगी राजद और वाम दलों से उसके प्रदर्शन की तुलना करें तो कुल उम्मीदवारों के मुकाबले सीटें जीतने की दर के मामले में पार्टी अपने सहयोगियों राजद और वाम दलों से काफी पीछे रह गई है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस करीब 20 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही है राजद कुल 144 सीटों पर चुनाव लड़ा

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा सीटों पर चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस करीब 20 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही है और इस तरह से वह महाठबंधन में कमजोर कड़ी दिखाई देती है। हालांकि, पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के हिस्से में बहुत ही मुश्किल सीटें आई थीं और ‘भाजपा एवं ओवैसी के गठबंधन’ से भी उसको नुकसान हुआ है। 

कांग्रेस के सहयोगी राजद और वाम दलों से उसके प्रदर्शन की तुलना करें तो कुल उम्मीदवारों के मुकाबले सीटें जीतने की दर के मामले में पार्टी अपने सहयोगियों राजद और वाम दलों से काफी पीछे रह गई है। राजद कुल 144 सीटों पर चुनाव लड़ा और करीब 75 सीटें जीतता नजर आ रहा है वहीं वाम दल अपने खाते की कुल 29 सीटों में से 18 पर जीत दर्ज करते नजर आ रहे हैं। 

दूसरी तरफ, कांग्रेस 70 में करीब 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, ‘‘यह कहना उचित नहीं है कि कांग्रेस महागठबंधन की कमजोर कड़ी साबित हुई है। हमारे हिस्से में जो 70 सीटें आई थीं उनमें 67 सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव में राजग आगे था। भाजपा और ओवैसी के गठबंधन जैसे कारण भी हैं जिनसे हमें नुकसान हुआ है।’’ 

उन्होंने यह दावा भी किया, ‘‘कम मतों के अंतर वाली कुछ सीटों पर कांग्रेस और सहयोगी दलों के उम्मीदवारों को हराया गया है। चुनाव आयोग को इस पर तत्काल उचित कदम उठाना चाहिए।’’ कांग्रेस ने साल 2015 का विधानसभा चुनाव राजद एवं जद(यू) के गठबंधन में लड़ा था और उसे 27 सीटें हासिल हुई थीं। इससे पहले कांग्रेस ने 2010 का चुनाव अकेले लड़ा था और उसे निराशा हाथ लगी थी। तब उसको सिर्फ 2.9 फीसदी वोट और चार सीटें मिली थीं। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...