लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव परिणामः महागठबंधन में घमासान, भाकपा-माले ने कांग्रेस पर बोला हमला, अखिलेश सिंह ने हार का ठीकरा फोड़ा राजद के माथे

By एस पी सिन्हा | Updated: November 12, 2020 16:22 IST

कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन सिर्फ 19 सीटें ही जीत पाई. चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाली पार्टी भाकपा- माले के मुखिया दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन सिर्फ 19 सीटें ही जीत पाई. कांग्रेस 70 सीटें संभाल नहीं पाई. 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के जगह पर उनकी कुछ सीटें वामदल और राजद को मिली होती तो हम ज्यादा जीतते. कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने कांग्रेस की हार का ठीकरा राजद के माथे पर फोड़ा है. चुनाव में अहम जिम्मेवारी निभाने वाले अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की हार की जिम्मेवारी सभी की है.

 पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद महागठबंधन में महा घमासान मच गया है. कांग्रेस ने एक ओर जहां हार का ठीकरा राजद के माथे पर फोड़ा है तो वहीं भाकपा- माले ने हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेवार बताया है.

कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन सिर्फ 19 सीटें ही जीत पाई. चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाली पार्टी भाकपा- माले के मुखिया दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन सिर्फ 19 सीटें ही जीत पाई. कांग्रेस 70 सीटें संभाल नहीं पाई. 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्ट्राइक रेट जिस तरीके से खराब रहा उससे यह साफ होता है कांग्रेस के जगह पर उनकी कुछ सीटें वामदल और राजद को मिली होती तो हम ज्यादा जीतते. हालांकि अब तो हार की समीक्षा हो रही है. इधर, अपने और सहयोगियों के निशाने पर आ चुके कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने कांग्रेस की हार का ठीकरा राजद के माथे पर फोड़ा है.

उन्होंने कहा कि राजद ने कांग्रेस को कमजोर सीटें दी थीं. कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और चुनाव में अहम जिम्मेवारी निभाने वाले अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की हार की जिम्मेवारी सभी की है. उन्होंने कहा कि हमलोग जो सीटें चाहते थे, वह हमलोगों को नहीं मिली. कांग्रेस के खाते में कमजोर सीटें आई. अंतिम में कुछ ऐसी सीटें कांग्रेस को दी गईं, जिसके बारे में पता ही नहीं था. जिसके कारण पार्टी की हार हुई. इसकी समीक्षा की जा रही है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेससीपीआईएमआरजेडीसोनिया गाँधीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील