Bihar Election Result 2025: 107 सीट पर NDA और 76 सीट पर महागठबंधन आगे?, शुरुआती रुझान जारी, बिहार में 243 विधानसभा सीट के लिए 46 केंद्रों पर मतगणना शुरू
By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 14, 2025 09:00 IST2025-11-14T08:58:39+5:302025-11-14T09:00:01+5:30
Bihar Election Result 2025 LIVE:

Bihar Election Result 2025: 107 सीट पर NDA और 76 सीट पर महागठबंधन आगे?, शुरुआती रुझान जारी, बिहार में 243 विधानसभा सीट के लिए 46 केंद्रों पर मतगणना शुरू
पटनाः बिहार में 243 विधानसभा सीट के लिए 46 केंद्रों पर मतगणना शुरू हो गई है। 103 सीट पर NDA और 80 सीट पर महागठबंधन आगे हेैं। बिहार में 243 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह मतगणना शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दो चरणों में हुए चुनाव के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे 46 केंद्रों पर शुरू हुई।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई और ईवीएम की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगी। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए छह नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनावों में 67.13 प्रतिशत का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया था। इसमें कुल 7.45 करोड़ मतदाता 2,616 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के पात्र थे।