लाइव न्यूज़ :

Bihar Election: बिहार भाजपा अध्यक्ष बोले- 12 अक्टूबर से पहले बागी नेता वापस लौटें, नहीं तो कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें

By अनुराग आनंद | Updated: October 10, 2020 13:15 IST

लोक जनशक्ति पार्टी ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 42 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जिनमें भाजपा से हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कई नेता भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीएम नीतीश कुमार के दवाब पर भाजपा ने पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी के फोटो लगाने से भी लोजपा को मना किया है।भाजपा ने साफ शब्दों में कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो सिर्फ एनडीए गठबंधन दल की पार्टी के उम्मीदवार ही लगा पाएंगे।

पटना: बिहार विधान सभा चुनाव 2020 से पहले भाजपा छोड़कर लोक जनशक्ति पार्टी समेत दूसरे दलों में जाने वाले नेताओं को चेतावनी देते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि 12 अक्टूबर से पहले सभी बागी नेता वापस पार्टी में लौटें, नहीं तो कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। 

इंडियन एक्सप्रेस की मानें तो इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ही एनडीए के नेता हैं। जो कोई भी नीतीश कुमार को अपना नेता मानता है वह एनडीए का हिस्सा है। जो नीतीश कुमार को अपना नेता नहीं मानते हैं, वह एनडीए के हिस्सा नहीं हैं। 

बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 42 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जिनमें भाजपा से हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कई नेता भी हैं।

लोजपा ने बिहार भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं पर भी विश्वास जताया है जो पिछले दिनों पार्टी में शामिल हुए। इनमें दिनारा से राजेंद्र सिंह और पालीगंज से उषा विद्यार्थी हैं। लोजपा ने घोषणा की है कि वह उन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी जिन पर जद(यू) चुनाव लड़ रही है। वह भाजपा के सामने अपने उम्मीदवार खड़े नहीं करेगी।

पार्टी राजनीतिक वजहों से कुछ ऐसे विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतार सकती है जहां भाजपा ने भी प्रत्याशी उतारे हों। हालांकि पासवान की पार्टी इससे बचने का ही प्रयास करेगी। लोजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पसंद में ऊंची जाति और दलित उम्मीदवारों दोनों पर विश्वास जताया है।

इसके अलावा, बिहार विधानसभा चुनाव में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिल रही है। राजग से अर्थात जदयू और भाजपा से अलग होकर लोजपा चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। लेकिन उसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रेम से मोह नहीं छूट रहा है।

लोजपा लगातार पीएम मोदी के नाम का इस्तेमाल कर रही है। अभी सोशल मीडिया पर एक पोस्टर ‘हम बिहार देखेंगे, मोदी जी हिन्दुस्तान देखेंगे’ वायरल हो रहा है। इसमें चिराग पासवान और रामविलास पासवान के साथ पीएम मोदी की तस्वीर है। हालांकि भाजपा के द्वारा यह सख्त हिदायत दी गई है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं करे।

भाजपा की सख्त हिदायत के बावजूद लोजपा का ‘मोदी प्रेम’ बरकरार है। खास बात यह कि चिराग पासवान एनडीए से अलग हैं और भाजपा के साथ सरकार भी बनाना चाहते हैं। लोजपा एनडीए से बाहर जा चुकी है. सबसे बड़ी बात तो यह है कि चिराग पासवान खुद को भाजपा का करीबी भी बता रहे हैं।

सरकार गठन की स्थिति में चिराग पासवान भाजपा को समर्थन देने के दावे कर रहे हैं। वहीं, भाजपा ने साफ कर दिया है कि एनडीए के अलावा कोई भी पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल चुनाव प्रचार में नहीं करेगी।

भाजपा ने कहा है कि ‘एनडीए के अलावा कोई अन्य पीएम मोदी के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल करेगा तो उस पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।’ लेकिन लोजपा पर भाजपा की सख्ती का असर नहीं दिख रहा है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमीलोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया