लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव आज भरेंगे नामांकन, बताया सरकार बनी तो पहली कैबिनेट मीटिंग में क्या करेंगे

By विनीत कुमार | Updated: October 14, 2020 10:47 IST

Bihar Assembly Election 2020: तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर महागठबंधन की सरकार इस बार बिहार में बनती है तो वे पहली ही कैबिनेट मीटिंग में युवाओं के रोजगार को लेकर बड़ा फैसला करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव आज राघोपुर से भरेंगे नामांकन, युवाओं के रोजगार को लेकर किया बड़ा वादातेजस्वी का पहली कैबिनेट मीटिंग में 10 लाख नौकरियों को मंजूरी देने का वादा, कहा- सभी सरकारी होंगे

Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही वादों की झड़ी भी विभिन्न पार्टियों और नेताओं की ओर से लग गई है। बिहार में पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर को है। इसके बाद 3 और फिर 7 नवंबर को वोटिंग होनी है। इस बीच बुधवार को तेजस्वी यादवा ने बड़ी घोषणा की।

आरजेडी नेता और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो पहली ही कैबिनेट मीटिंग में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने को मंजूरी दी जाएगी। तेजस्वी आज राघोपुर से नामांकन भरेंगे। 

नामांकन भरने के लिए जाने से पहले तेजस्वी ने मीडिया से कहा, 'अगर हम सरकार बनाते हैं तो पहला काम अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में हम 10 लाख नौकरियों को मंजूरी देने का करेंगे। ये सभी सरकारी नौकरियां होंगी और स्थायी होंगी।'

तेजस्वी ने साथ ही कहा कि बिहार में बेरोजगारी दर 46.6 प्रतिशत है। उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वे बेरोजगारी, गरीबी, भूखमरी और पलायन पर क्या कहेंगे। तेजस्वी ने पूछा, 'उनकी डबल इंजन सरकार 15 साल से क्या कर रही थी।'

तेजस्वी यादव ने इससे पहले पिछले हफ्ते भी नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य का नौजवान रोजगार पर सवाल कर रहा है जबकि मुख्यमंत्री ग़ैर जरूरी मुद्दों को उठाकर ध्यान भटकाने का असफल प्रयास कर रहे है। तेजस्वी ने कहा था कि मुख्यमंत्री को बताना ही पड़ेगा आख़िर क्यों बिहार में बेरोजगारी सबसे ज़्यादा है? बिहार से पलायन क्यों हो रहा है?

राघोपुर से दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी

तेजस्वी यादव आज राघोपुर से नामांकन दर्ज भरेंगे। उन्होंने 2015 के विधानसभा चुनाव में भी यहां से जीत हासिल की थी।

तेजस्वी के नामांकन भरने के दौरान उनके साथ बड़े भाई तेजप्रताप यादव, आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी भी मौजूद रह सकते हैं।

गौरतलब है कि राघोपुर में आरजेडी की अच्छी पकड़ है। यहां से पूर्व में राबड़ी देवी भी चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, 2010 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सतीश कुमार ने राबड़ी देवी को हरा दिया था लेकिन 2015 में तेजस्वी यादव ने जीत हासिल की।

इससे पहले तेजप्रताप यादव ने मंगलवार को हसनपुर से नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपनी सीट इस बार बदल ली है। 2015 में तेजप्रताप ने महुआ सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020तेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवराघोपुरआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

क्राइम अलर्टबिहार में कौन सा नियम कानून?, NDA राज मतलब गुंडों का राज!, खुलेआम फायरिंग करते हम प्रवक्ता और जीतन राम मांझी के मीडिया सलाहकार दानिश रिजवान, वीडियो

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए