लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव 2020: JDU-LJP की जारी जंग के बीच चिराग पासवान ने PM मोदी को लिया पत्र, कहा-नीतीश सरकार से खुश नहीं जनता

By स्वाति सिंह | Updated: September 15, 2020 09:30 IST

जनता दल-यूनाइटेड (JDU) की लोकप्रियता के बारे में जानने के लिए एलजेपी ने 16 सितंबर को अपने सांसदों की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू और उसके नेताओं के साथ जिन मुद्दों पर टकराव है, उन पर चर्चा करने के लिए एलजेपी ने यह बैठक बुलाई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में खटपट शुरू हो गई है। बीजेपी की सहयोगी दलों जेडीयू और लोजपा के बीच कलह खुलकर सामने आने लगी है।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में खटपट शुरू हो गई है। बीजेपी की सहयोगी दलों जेडीयू और लोजपा के बीच कलह खुलकर सामने आने लगी है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। पासवान ने पत्र में कहा कि बिहार सरकार के कामकाज से लोग नाखुश हैं और इसका असर विधानसभा चुनावों पर पड़ सकता है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सोमवार को सूत्रों ने कहा कि पत्र के जरिये चिराग पासवान ने बिहार सरकार कैसा काम रही है और राज्य में कोरोना वायरस महामारी की जमीनी हकीकत के बारे में चर्चा की है। यह पत्र अभी तक सार्वजनिक नहीं हुआ है। 

सूत्रों ने कहा, 'पासवान ने पत्र में एलजेपी बिहार के संसदीय बोर्ड की बैठक में मिली प्रतिक्रिया का भी उल्लेख किया है। बिहार में नौकरशाही किस तरह से काम कर रही है, इसका भी जिक्र किया गया है। साथ ही राज्य में कोरोना की जमीनी हकीकत और सरकार वायरस से किस तरह निपट रही है, इसका भी जिक्र किया गया है।' सूत्रों ने कहा, 'पासवान ने पत्र में कहा कि लोग बिहार सरकार के कामकाज से खुश नहीं हैं और इसका असर बिहार के विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है।'

बता दें कि जनता दल-यूनाइटेड (JDU) की लोकप्रियता के बारे में जानने के लिए एलजेपी ने 16 सितंबर को अपने सांसदों की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू और उसके नेताओं के साथ जिन मुद्दों पर टकराव है, उन पर चर्चा करने के लिए एलजेपी ने यह बैठक बुलाई है। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०चिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीजेडीयूराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए