लाइव न्यूज़ :

राजद के आठ विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू को किया वोट, जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष कुशवाहा ने कहा- कुछ मामलों में इंतजार करना ठीक रहेगा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 23, 2022 17:46 IST

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है. कौन संपर्क में है, क्या संख्या है? ये सार्वजनिक करना ठीक नहीं है, कुछ मामलों में इंतजार करना ठीक रहेगा.

Open in App
ठळक मुद्देजदयू नेता ने कहा कि काफी सारे लोगों ने अपनी अंतरआत्मा के चलते मत दिया है.कुल मिलाकर 133 वोट मिले, 125 हमारे पास क्षमता थी.26वां वोट सुभाष सिंह नहीं आ पाए थे. वहीं दो वोट रिजेक्ट हुए हैं.

पटनाः राष्ट्रपति चुनाव में कथित तौर पर राजद के आठ विधायकों के द्वारा द्रौपदी मुर्मू को वोट दिये जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद बिहार में सियासत गर्मा गई है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के दावे के बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी स्वीकार किया है कि कुछ लोगों ने क्रॉस-वोट किया है.

ऐसे में विपक्षी एकता को झटका लगने के बाद आज जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है. राष्ट्रपति चुनाव में बिहार से क्रॉस वोटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि कौन संपर्क में है, क्या संख्या है? ये सार्वजनिक करना ठीक नहीं है, कुछ मामलों में इंतजार करना ठीक रहेगा.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ऐसे क्यों हुआ, इसका अर्थ खुद लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि एनडीए ने बेहतर प्रत्याशी दिया था. ऐसे में बहुत से विधायकों को उनका समर्थन करने का मन होगा. कुछ लोगों ने दल की सीमा को लांघकर वोट दिया है. जदयू नेता ने कहा कि काफी सारे लोगों ने अपनी अंतरआत्मा के चलते मत दिया है.

उन्होंने कहा कि क्या है, क्या नहीं? इसका संकेत खुद समझ लेना चाहिए. उधर, राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि जो खबर आ रही है, विपक्ष का कुछ वोट एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को गया है. पता लगाया जा रहा है कि ये कौन लोग हैं, जिन्होंने उन्हें वोट दिया है?

उल्लेखनीय है द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा था कि बिहार में एक ख़ुशी की बात यह है कि 8 से ज्यादा विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट देने का काम किया. उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 133 वोट मिले, 125 हमारे पास क्षमता थी. 26वां वोट सुभाष सिंह नहीं आ पाए थे. वहीं दो वोट रिजेक्ट हुए हैं. उसके बाद भी हमें 133 वोट मिलना, यह बताता है कि हमारे विरोधी दल में भी ऐसे बहुत सारे हैं जो विरोधी दल के कार्य से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं.

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहातेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवजेडीयूआरजेडीBJPद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष