लाइव न्यूज़ :

बिहारः मरीजों का हाल जानने SKMC अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से 84 बच्चों की मौत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 16, 2019 12:38 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम और जापानी इंसेफलाइटिस (चमकी बुखार) से मरने वाले बच्चों का आंकड़ा 84 पार कर गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगया में लू और गर्मी से 12 लोगों की मौत के सवाल पर कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चमकी बुखार से मरने वाले बच्चों का आंकड़ा 84 पार कर गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन उनके सहयोगी अश्विनी चौबे रविवार दोपहर मुजफ्फरपुर पहुंचे। उन्होंने श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। वो प्रदेश सरकार और आलाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की करेंगे। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम और जापानी इंसेफलाइटिस (चमकी बुखार) से मरने वाले बच्चों का आंकड़ा 84 पार कर गया है।

डॉ हर्षवर्धन ने पटना पहुंचकर पत्रकारों से बात की। गया में लू और गर्मी से 12 लोगों की मौत के सवाल पर कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी लोगों से सलाह है कि तापमान कम होने तक घरों से बाहर निकलने से बचें। अत्यधिक गर्मी दिमाग पर असर करती है और कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक पीड़ित परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए बीमारी से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने हाल में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से दो बार मुलाकात की और इस दौरान मुजफ्फरपुर में एईएस के और बिहार के ही गया में जेई के बढ़ते मामलों की खबरों और इन्हें रोकने के लिए जन स्वास्थ्य उपायों पर चर्चा की।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील