लाइव न्यूज़ :

Bihar Diwas 2026: गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य महोत्सव?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी सहित कई राज्य के सीएम ने दी बधाई?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2026 11:26 IST

Bihar Diwas 2026: विश्व के प्रथम गणराज्य की भूमि होने के साथ-साथ, गौरवशाली साम्राज्यों और महान सांस्कृतिक-आध्यात्मिक धाराओं को जन्म देने वाली इस धरती ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देकर, भारत-भूमि को सदैव समृद्ध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनिवासी अपनी असीम प्रतिभा और परिश्रम से, बिहार और पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।मैं राज्य के, तथा सभी निवासियों के, स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करती हूं।शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य प्रगति के प्रतिदिन नए अध्याय लिखने के लिए प्रयासरत है।

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बिहार स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को बधाई दी और कहा कि वे अपनी प्रतिभा तथा कड़ी मेहनत से बिहार और पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश-विदेश में रहने वाले बिहार के सभी लोगों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। विश्व के प्रथम गणराज्य की भूमि होने के साथ-साथ, गौरवशाली साम्राज्यों और महान सांस्कृतिक-आध्यात्मिक धाराओं को जन्म देने वाली इस धरती ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देकर, भारत-भूमि को सदैव समृद्ध किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि राज्य के निवासी अपनी असीम प्रतिभा और परिश्रम से, बिहार और पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मैं राज्य के, तथा सभी निवासियों के, स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करती हूं।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य प्रगति के प्रतिदिन नए अध्याय लिखने के लिए प्रयासरत है।

बिहार दिवस राज्य के गठन के उपलक्ष्य में हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने रविवार को बिहार के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए राज्य द्वारा विकास के नए प्रतिमान गढ़ने की कामना की।

बिहार को 1912 में तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग करके 22 मार्च को राज्य बनाया गया था। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के वासियों और वे जहां भी हैं देश-विदेश में रह रहे बिहार वासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं... इस अवसर पर बिहार में जो काम नीतीश कुमार की सरकार ने पिछले 20 वर्षों में किया है, उसे जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

राज्य के हर एक जिला मुख्यालय में आज कार्यक्रम आयोजित हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों में पिछले 20 वर्ष में हुए कार्यों के प्रति उल्लास व उत्साह देखने को मिलेगा।" जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "नीतीश कुमार के द्वारा ही 22 मार्च के दिन बिहार दिवस मनाने की परंपरा शुरू की गई थी।

1912 में हम लोग बंगाल से अलग हुए थे और बिहार दिवस आज केवल बिहार ही नहीं बल्कि दुनिया भर में रहने वाले बिहार के लोग मनाते हैं। हम हमेशा दोहराते हैं कि बिहार का अपना बहुत बड़ा इतिहास रहा है... इतना बड़ा इतिहास, इतना बड़ा ज्ञान का केंद्र बिहार रहा लेकिन नीतीश कुमार के आने से पहले कहीं न कहीं लोगों को बिहारी कहलाना अपशब्द लगने लगा था...

नीतीश कुमार ने अपने काम की बदौलत इस सोच को बदला है... बिहार सरकार जिस तरह से काम कर रही है, बिहार पूरे देश और दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है और लहराएगा। मैं अपनी ओर से बिहार दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।"

टॅग्स :बिहार दिवसद्रौपदी मुर्मूनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारयोगी आदित्यनाथNitin Nabin
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए