लाइव न्यूज़ :

बिहार: छठ के दौरान कई जिलों में हुए अलग-अलग हादसे, गई एक दर्जन लोगों की जान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 30, 2022 19:16 IST

महापर्व छठ के दौरान बिहार के अलग-अलग जिलों में हुए कई हादसों में लगभग एक दर्जन लोगों को जान गंवानी पड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में छठ की धूम है लेकिन इस दौरान हुए अलग-अलग हादसों में दर्जनों जानें भी चली गईंसमस्तीपुर में छठ घाट बनाने के दौरान वरना पुल में 2 लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गईवहीं सहरसा में भी छठ घाट की सफाई के दौरान तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई

पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान बिहार में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है। पूर्णिया, सहरसा और समस्तीपुर जिले में पानी में डूबने से सात बच्चों की मौत हो गई। सबसे ह्रदयविधारक घटना पूर्णिया जिले में हुई, जहां छठ घाट पर नदी में डूबकर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। गोताखोरों ने बड़ी मशक्कत से तीनों शव को बाहर निकाला। जिसके बाद उनके घर में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं, समस्तीपुर में घाट बनाने के दौरान वरना पुल में 2 लोग डूब गये। स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया। इस हादसे के कारण उनके घरों में छठ के दिन मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सहरसा जिले में भी जहां छठ घाट की सफाई के दौरान तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि गोपालगंज में तालाब से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

वहीं, सहरसा जिले से दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है। जहां लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर खरना की उपवास कर रही एक 45 साल की महिला छठव्रती को नाबालिक ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान 45 साल की शीला देवी के रूप में हुई है, जो पटोरी वार्ड संख्या दो के रहने वाले नितेश महतो की पत्नी थी। उधर, नवादा के हिसुआ थाना में रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सभी घायल छठ मनाने के लिए दो वर्ष बाद अपने घर आए थे। घटना आज यानी रविवार को उस वक्त घटी जब नदी में छठ पूजा के संध्या अर्घ्य की तैयारी चल रही थी। इसके साथ ही अन्य जिलों में भी कई तरह की घटनाएं होने की खबरें मिल रही हैं।

टॅग्स :छठ पूजाबिहारसमस्तीपुरपूर्णिंयासहरसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो